Pradesh Samwad
देश विदेश

बाइडेन ने समलैंगिक भारतीय-अमेरिकी को दिया प्रमोशन, वाइट हाउस में सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी गौतम राघवन को पदोन्नत करते हुए उन्हें शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के कार्मिकों के कार्यालय का प्रमुख बनाया। राघवन से पहले व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के कार्मिकों के कार्यालय की प्रमुख कैथी रसेल थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कैथी रसेल को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की अगली कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।
बाइडेन ने कहा कि कैथी के नेतृत्व में व्हाइट हाउस पीपीओ ने लोगों की नियुक्ति में विविधता एवं तेजी के रिकॉर्ड तोड़े और यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम किया कि देश की संघीय सरकार अमेरिका को प्रतिबिंबित करे।
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि पहले ही दिन से कैथी के साथ मिलकर काम कर रहे गौतम राघवन पीपीओ के नए निदेशक होंगे और इस बदलाव से हम एक दक्ष, प्रभावी, भरोसेमंद और विविध संघीय कार्यबल का निर्माण करने में सक्षम होंगे।’’
भारत में जन्मे राघवन का पालन-पोषण सिएटल में हुआ और उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। वह ‘वेस्ट विंगर्स: स्टोरीज़ फ्रॉम द ड्रीम चेजर, चेंज मेकर्स, एंड होप क्रिएटर्स इनसाइड द ओबामा व्हाइट हाउस’ के संपादक हैं। वह समलैंगिक हैं और अपने पति एवं एक बेटी के साथ वाशिंगटन डीसी में रहते हैं।

Related posts

नाइजीरियाई सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान में 23 आतंकवादियों को मार गिराया

Pradesh Samwad Team

LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ , संयुक्त प्रेस वार्ता

Pradesh Samwad Team

तुर्की की अब खैर नहीं, ग्रीस को मिला तबाही मचाने वाला राफेल जेट, ‘शस्‍त्रपूजा’ से जोरदार स्‍वागत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment