Pradesh Samwad
देश विदेश

बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की नई सहायता को दी मंजूरी


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को यूक्रेन को हेलीकॉप्टर और सैन्य साजो-सामान सहित 80 करोड़ डॉलर की नई सैन्य सहायता को मंजूरी दी ताकि वह रूसी हमले से खुद का बचाव मजूबती से कर सके। बाइडेन ने सहायता आपूर्ति के समन्वय को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिकी सहायता की घोषणा की।
बाइडेन ने एक बयान में कहा, ”इस नए सहायता पैकेज में कई अत्यधिक प्रभावी हथियार प्रणालियां शामिल होंगी जोकि हम पहले ही उपलब्ध करा चुके हैं। साथ ही यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूस के व्यापक हमले की आशंका के मद्देनजर नया सैन्य साजो-सामान भी शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि संघर्ष जारी रहने की स्थिति में अमेरिका अतिरिक्त हथियारों और संसाधनों को साझा करने के लिए सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेगा।

Related posts

इमरान खान से जनरल बाजवा ने की मुलाकात, सुरक्षा, महंगाई या भ्रष्टाचार… जानें किस पर हुई बात?

Pradesh Samwad Team

समंदर में उतरा भारत का नया स्वदेशी डेस्ट्रॉयर, दुश्मन के रेडार को भी चकमा दे सकता है

Pradesh Samwad Team

NATO की सीमा में 1 इंच भी घुसने के बारे में ना सोचें : जो बाइडन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment