Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

फिर डराने लगा कोरोना, कलेक्टर ने की लोगों से ये खास अपील


मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। राजधानी भोपाल और इंदौर में नए केसेज की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भोपाल (Bhopal Coronavirus Update) के कलेक्टर अविनाश लवानिया (Bhopal Collector Avinash Lavania) ने लोगों से खास अपील की है। कलेक्टर ने लोगों से कहा है कि जब भी बाहर निकलें, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
मंगलवार शाम अपने वीडियो अपील में लवानिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में कोरोना संक्रमण के 14 मामले सामने आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले तक रोजाना 2-3 नए केस मिल रहे थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 10 के करीब हो गई है। कलेक्टर ने कहा कि अधिकांश संक्रमित मामलों की ट्रैवल हिस्ट्री साामने आने आ रही है। इसलिए जहां तक संभव हो, बाहर जाने से परहेज करें।
इससे पहले कलेक्टर ने राजधानी में सख्ती बढ़ने का आदेश भी जारी किया। मंगलवार दोपहर जारी आदेश में कहा गया है कि भोपाल में अब बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने पर 500 रुपये जुर्माना (500 rs fine for mask in Bhopal) देना होगा। पहले यह रकम 100 रुपये थी।जिन व्यावसायिक संस्थानों में वैक्सीन के दोनों डोज लगे बिना कर्मचारी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों को अब होम आइसोलेशन में नहीं रखा जाएगा। उन्हें काटजू हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। शादी समारोह और अन्य आयोजन को लेकर भी नए आदेश जारी किए हैं।

Related posts

Pradesh Samwad Team

Anniversario Live‑Casino 2024: Analisi Tecnica dei Tornei‑Speciale che Rivoluzionano l’Esperienza di Gioco – Innovazione, Scalabilità e Fair Play nei Casinò Online Italiani una panoramica dettagliata sui protocolli streaming, sistemi TMS e metriche post-evento

Jackpot sicuri e anonimi: come usare Paysafecard e altre opzioni prepagate nei casinò online per massimizzare le vincite senza rivelare la tua identità in maniera semplice e controllata da chi è alle prime armi

Leave a Comment