Pradesh Samwad
Uncategorized

फिट नहीं फिर क्यों खर्च किए मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर पर 8 करोड़ रुपये


इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी (IPL Auction) के दौरान काफी हैरान करने वाले फैसले देखने को सामने आए। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), जो पांच बार की चैंपियन है, ने जोफ्रा आर्चर पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए। आर्चर इस सीजन में टीम के साथ नहीं होंगे। वह पहले ही चोट के कारण आईपीएल के इस सीजन से अपना नाम वापस ले चुके हैं। हालांकि मुंबई की टीम के इस फैसले को कुछ लोग भविष्य के निवेश के रूप में भी देख रहे हैं। टीम के मालिक आकाश अंबानी ने रविवार को खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने आर्चर पर इतना बड़ा दांव खेला।
आकाश अंबानी ने कहा कि जब एक बार इंग्लैंड का पेसर फिटनेस हासिल कर लेगा तो जसप्रीत बुमराह का मजूबत जोड़ीदार बनेगा। बेंगलुरु में हुई नीलामी के दौरान मुंबई की टीम ने आर्चर पर काफी रकम खर्च की।
आकाश अंबानी ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमने इन सब चीजों को ध्यान में रखा। कल के बाद जिस तरह से तेज गेंदबाजों को खरीदा गया था, हमारे लिये एक विकल्प बहुत स्पष्ट हो गया था कि जोफ्रा सूची में एकमात्र ‘मार्की’ तेज गेंदबाज बचे थे।’
उन्होंने कहा, ‘इसलिये हमने उनके नाम पर पहले ही चर्चा कर ली थी और निश्चित रूप से वह इस साल उपलब्ध नहीं है लेकिन जब वह फिट होगा और उपलब्ध होगा तो मुझे पूरा भरोसा है कि वह जसप्रीत बुमराह के साथ मजबूत जोड़ीदार होगा।’

Related posts

Vejledning til Digitale Casinoer Foruden Digital Identitetskontrol

Plinko Deities: The Celestial Collision of Chance and Ancient Mythology

Ghidul Complex adresat Jucătorii Entuziaști de Cazinouri Online

Leave a Comment