28.1 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनीं मां, ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा इस जानकारी को देने के बाद ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि, दोनों ने ये नहीं बताया है कि बेटा है या बेटी है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेम पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘हमें ये कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर सकें। बहुत बहुत धन्यवाद।’ ऐक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस के साथ ही लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, पूजा हेगड़े सहित तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया था। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें छाई रही थीं।

Related posts

मुझे अफसोस है कि मैं तापसी के साथ काम नहीं कर पाया : चिरंजीवी

Pradesh Samwad Team

हाॅस्पिटल से सलमान की तस्वीर वायरल…सांप ने तीन बार काटा..6 घंटे रहे एडमिट

Pradesh Samwad Team

आईएफएफआई हॉलीवुड दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट से करेगा सम्मानित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment