35.1 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, लंबा पोस्ट लिखा

8 मई को मदर्स डे था और इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपनी लाडली के लिए अमेरिका वाले घर पर पूजा रखी थी। प्रियंका ने अब तक अपनी बेटी (Priyanka Chopra daughter) का चेहरा किसी को भी नहीं दिखाया। लेकिन हां, यह जरूर रिवील किया कि उनकी बिटिया का नाम मालती मारिया चोपड़ा जोनस है। अब प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है, बल्कि उसका घर में स्वागत भी किया। बेटी के स्वागत के लिए ही प्रियंका और निक ने घर पर पूजा रखी थी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह बेटी को सीने से चिपकाए नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने उसके चेहरे को एक इमोजी बनाकर छिपाया हुआ था। साथ में निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक दोनों ही अपने जिगर के टुकड़े को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की झलक दिखाई, लंबा पोस्ट लिखा : प्रियंका चोपड़ा ने साथ में एक लंबा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आज ही घर आई है। जन्म के बाद से ही वह NICU में थी। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘इस मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों की ओर मुड़कर देखने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते। बीते महीने हमारे लिए एक रोलरकोस्टर की तरह रहे। नैशनल इंटेसिव केयर यूनिट (NICU) में 100 दिन बिताने के बाद हमारी छोटी बिटिया फाइनली घर आ गई है। हर फैमिली का सफर कुछ यूनीक होता है और उसमें कुछ विश्वास की जरूरत होती है। लेकिन हमारा पिछले कुछ महीनों का सफर बहुत चैलेंजिंग रहा। लेकिन हर पल हमारे लिए अनमोल है।’
100 दिन से NICU में थी प्रियंका की बेटी, बोलीं- बहुत चैलेंजिग वक्त देखा : प्रियंका ने आगे लिखा है, ‘हम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं कि हमारी बेटी घर आ गई है। इसके लिए हम लॉस एंजेलिस के Rady Children’s La Jolla and Cedar Sinai हॉस्पिटल के हर डॉक्टर, हर नर्स और स्पेशलिस्ट का शक्रिया अदा करते हैं। वो हर कदम बिना किसी स्वार्थ के हमारे साथ थे। अब हमारा अगला पड़ाव शुरू होता है और हमारा बेबी एकदम स्ट्रॉन्ग है। चलो इसका सामना करते हैं मालती मारिया। मम्मी और डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं।’

Related posts

डॉगी संग लॉस एंजिल्स के मॉल पहुंची COURTNEY STODDEN, स्किनफिट आउटफिट में दिखा कमाल का फिगर

Pradesh Samwad Team

नेहा धूपिया ने शेयर किया प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म के लिए डबिंग करने का एक्सपीरियंस, बोलीं- सांस फूलने, पीठ दर्द और डकार के बीच…

Pradesh Samwad Team

महामारी के बीच ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग के बारे में वाणी ने शेयर किए अपने अनुभव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment