Pradesh Samwad
मनोरंजन

प्रियंका और निक ने भारत के लिए जुटाए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर, कोरोना पीड़ितों की करेंगे मदद


शादी के बाद विदेश में जा बसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का दिल हमेशा भारत देश के लिए धड़कता है। हालांकि एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस भी भारत के लिए काफी प्यार और हमदर्दी दिखाते हैं। जब इंडिया कोरोना महामारी से बुरी तरह जुझ रहा था तो कपल ने देश के लिए काफी चिंता व्यक्त की थी और पीड़ितो की मदद के लिए फंड जुटाने की शुरूआत की थी। अब हाल ही में कपल ने बताया है कि उन्होंने भारत को कोरोना संकट से उभारने के लिए 30 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।
निकयांका ने यह रकम कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान फंडरेजिंग के जरिए जुटाई है। इस रकम के जरिए भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की मदद की जाएगी। 30 लाख डॉलर जुटाने की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।
बता दें, कोरोना काल में लोगों को आर्थिक समस्याओं से लेकर महामारी के इलाज तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। देश के ऐसे संकट के समय में प्रियंका चोपड़ा समेत सोनू सूद, विराट-अनुष्का, जैकलीन फर्नाडिस जैसे कई सितरों ने आगे आकर लोगों की मदद की है।
काम की बात करें तो प्रियंका इन दिनों लंदन में अपने अपकमिंग शो ‘सिटडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। यह शो एक स्पाई-थ्रिलर है जिसमें प्रियंका ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी।

Related posts

जेक गिलेनहाल का कहना है कि नहाना ‘जरूरी’ नहीं

Pradesh Samwad Team

बेटी संग कैलिफोर्निया में स्पॉट हुईं काइली जेनर

Pradesh Samwad Team

मिथुन चक्रवर्ती : स्टारडम के पीछे का बताया सच, कहा- अकेला आदमी हो गया था

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment