Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

2022 प्रथम स्व.सैय्यद शकील मोहम्मद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 1 मार्च से स्थानीय बाबे अली खेल मैदान पर शुरू होगी । प्रतियोगिता में भोपाल संभाग की 12 प्रतिष्ठित टीम हिस्सा ले रही है । प्रतियोगिता में सेन्ट माइकल के अलावा मयंक चतुर्वेदी, अंकुर क्रिकेट अकादमी, एन सी सी सी, अरेरा क्रिकेट अकादमी, रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी, ज्योतिरादित्य क्रिकेट अकादमी आदि टीमो के आने की संभावना है। शीर्ष 4 टीमो के मध्य प्ले ऑफ खेला जाएगा। सेंट माइकल की सचिव सुश्री हिबा शकील ने बताया कि अब तक उनके स्वर्गीय पिताजी यह टूर्नामेंट पिछले 20 वर्षों से निशुल्क करवाते आ रहे थे अब यह टूर्नामेंट उनकी स्मृति में करवाया जाएगा। आपको बता दे कि सैय्यद शकील मोहम्मद ने भोपाल क्रिकेट को एक नया आयाम और दिशा दी और भोपाल शहर की युवाओ को शानदार प्रदान किया। 10 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल जाएगा।

Related posts

टैलेंट सर्च अभियान में अब तक 40 हजार से अधिक खिलाडियों का हुआ फिजिकल टेस्ट

Pradesh Samwad Team

चम्बल की घाटियों से उभरता सितारा यशवर्धन चौहान ए डब्ल्यू कनमडीकर ट्रॉफी 2021-22

Pradesh Samwad Team

ग्वालियर संभाग : स्वर्गीय राम सिंह धाकरे अंडर 18 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment