Pradesh Samwad
खेलमध्य प्रदेश

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होगा ‘विधायक कप’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई से 13 अगस्त 2023

स्पोर्टस एज भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार खेल गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार और खेलों में जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 जुलाई से 13 अगस्त 2023 के मध्य ‘विधायक कप’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
‘विधायक कप’ के अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक की अनुशंसा अनुसार कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं टेबल-टेनिस में से जो भी खेल उस क्षेत्र में प्रचलित हो, उनमें से एक खेल का चयन कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन पर एक लाख रूपये की राशि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये व्यय किया जाएगा।

Related posts

बी डी सी ए की अंपायरों व स्कोरर के साथ बैठक हुई

Pradesh Samwad Team

Il Club dei Milioni: Come i VIP delle Casinò Online Sfruttano le Offerte Black‑Friday

मैथ्यू वेड ने पाकिस्तान का सपना किया चकनाचूर, धांसू जीत से फाइनल में ऑस्ट्रेलिया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment