27.5 C
Madhya Pradesh
August 24, 2026
Pradesh Samwad
खेल

प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है

संचालनालय, खेल और युवा कल्याण, म.प्र. दिनांक 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को रू. 10000/-, रजत पदक पर रू. 8000/- एवं कांस्य पदक पर रू. 6000/- खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है। वर्ष 2022 की खेलवृत्ति हेतु आवेदन दिनांक 31 मई 2022 तक स्वीकार किए जा सकेगें। खेलवृत्ति हेतु आवेदन सम्बन्धित जिले के कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी से प्राप्त कर सकते है। दिनांक 31 मई 2022 के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेंगा। खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है।

Related posts

जसप्रीत बुमराह ने ‘पंजे’ से किया प्रहार अब कोहली और पुजारा पर दारोमदार

Pradesh Samwad Team

सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता : आगा क्लब की दोनों टीमें फाइनल में

Pradesh Samwad Team

राहुल-रोहित का दमदार खेल, पहले दिन के बाद भारत का स्कोर 276/3

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment