Pradesh Samwad
ज़रा हटके

प्यार की तलाश में 66 साल के बुजुर्ग ने वो काम कर दिया जो नौजवान भी नहीं करते


66 साल के जिम बेज ने किसी मैट्रिमोनियल साइट्स की मदद लेने के बजाय हाईवे के किनारे ‘अच्छी लड़की की ढूंढने’ का एक बड़ा सा इश्तेहार छपवा दिया। इस बिलबोर्ड पर उनकी तस्वीर है, जिस पर लिखा है कि वो एक अच्छी महिला की तलाश में है, जो उनकी सुख-दुख की साथी बन सके।
एक 66 वर्षीय बुजुर्ग ने ‘ड्रीम गर्ल’ की तलाश में जो किया है, वो दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुका है। इन चचा का नाम जिम बेज (Jim Bays) है, जो अमेरिका के टेक्सास से ताल्लुक रखते हैं। दरअसल, वह सिंगल हैं। इसलिए उन्होंने एक लाइफ पार्टनर की जरूरत है। ऐसे में उन्होंने किसी मैट्रिमोनियल साइट्स की मदद लेने के बजाय हाईवे के किनारे ‘अच्छी लड़की की ढूंढने’ का एक बड़ा सा इश्तेहार छपवा दिया। इस बिलबोर्ड पर उनकी तस्वीर है, जिसपर लिखा है कि वो एक अच्छी महिला की तलाश में है, जो उनकी सुख-दुख की साथी बन सके।
क्या लिखा है बिलबोर्ड पर? : आप देख सकते हैं कि बिलबोर्ड में लिखा है- ‘एक अच्छी महिला की तलाश है, जो 50 से 55 साल की हो, सुख-दुख की साथी बन सके और दया का भाव रखती हो। इसके अलावा इस बिलबोर्ड पर नीचे एक फोन नंबर भी है। और हां, बिलबोर्ड के बाईं ओर हैट लगाए बेज की एक तस्वीर छपी है।
ट्राई कर चुके हैं टेडिंग ऐप्स : ‘मिरर यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, जिम बेज का दो बार तलाक हो चुका है, जिनसे उनके 5 बच्चे हैं। बेज का कहना है कि उन्होंने अच्छी महिला को ढूंढने के लिए डेटिंग ऐप से शुरूआत की थी लेकिन बाद में उन्हें लगा कि डेटिंग ऐप्स किसी के व्यक्तित्व के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाते हैं इसलिए उन्होंने नंवबर में हाईवे किनारे बिलबोर्ड पर अपना इश्तेहार लगवा दिया।
जीवन साथी की तलाश जारी : जिम ने बताया कि वह एक ऐसे जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं, जो जीवन के कठिन समय में उनका साथ दे सके। उन्होंने आगे कहा- मैं बिजी रहता हूं लेकिन मेरा इरादा अकेले जीवन गुजारने का नहीं है। मैं किसी ऐसे व्यक्ति को चाहता हूं, जिसके कंधे पर मैं अपना सिर रख सकूं और वो कहे कि चिंता न करो, सब ठीक हो जाएगा!
लोग मिले, लेकिन पार्टनर नहीं : ऐसा नहीं है कि जिम को बिलबोर्ड लगाने से फायदा नहीं हुआ। इसकी मदद से वह अब तक 5 डेट्स पर भी जा चुके हैं। साथ ही, उन्हें दर्जन भर वॉइस मेल मिले हैं। अफसोस, इन सब में कोई उन्हें ऐसा कोई नहीं मिला तो उनकी राह-संगिनी बन सके। इसलिए उनकी तलाश जारी है।

Related posts

जब 11 बाघों के सामने कूद गया बंदा, खतरनाक वीडियो हुआ वायरल

Pradesh Samwad Team

हवा में प्‍यार और …, एयरलाइन ने निकाला 45 मिनट वाला प्‍लान, जानें कितना देना होगा पैसा

Pradesh Samwad Team

विवाहित पुत्री भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, मप्र हाई कोर्ट ने दिया 60 दिन में अपॉइंटमेंट करने आदेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment