Pradesh Samwad
देश विदेश

पैदा होते ही 60 साल की बुढ़िया दिखने लगी बच्ची, डर कर भाग गया परिवार !


बच्चा पैदा होने पर मां-बाप खुशी से फूले नहीं समाते । लेकिन दक्षिण अफ्रीका से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक नवजात बच्ची के माता-पिता उसे देखने के बाद हैरान रह गए। यही नहीं नवजात बच्ची को देखकर परिवार के कई लोग डर भी गए। मां-बाप के उस समय होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि उनकी बच्ची दिखने में 60 साल जैसी बुढ़िया दिखती है। जब उनको पता चला कि उसकी बच्ची एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित तो वे उसे डॉक्टरों के पास ले गए। घटना दक्षिण अफ्रीका के एक शहर की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां ईस्टर्न केप के छोटे से टाउन में बीती 30 अगस्त को एक 20 साल की महिला ने घर पर ही एक दाई की मदद से बच्ची को जन्म दिया। लेकिन जैसे ही बच्ची पैदा हुई उसे देखकर मां और दाई दोनों डर गए। बच्ची के हाथ अजीब से थे और उसकी पूरी चमड़ी में रिंकल्स थे। जब घर के अन्य सदस्यों ने बच्ची को देखा तो वे लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत बच्ची और मां को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में पता चला कि उसकी बेटी को एक दुर्लभ बीमारी है जिसे प्रिजोरिया कहते हैं। यह एक रेयर मेडिकल कंडीशन होती है। इसे प्रिजोरिया के अलावा कई अन्य नामों से भी जाना जाता है।इस बीमारी को प्रिजोरिया सिंड्रोम के अलावा बेंजामिन बटन कंडीशन भी कहा जाता है। ये बेहद दुर्लभ सिंड्रोम है लेकिन किसी भी बच्चे में ये दो साल की उम्र से ही पता लगने लगता है। आमतौर पर इस सिंड्रोम में बच्चे के बाल झड़ जाते हैं, ग्रोथ रुक जाती है और बच्चों के मरने की संभावना शत-प्रतिशत रहती है।
इससे पीड़ित शख्स की उम्र कई गुना ज्यादा दिखने लगती है। फिलहाल इस बच्ची और उसकी मां को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। इस बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते हैं। पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया था जहां एक 18 साल की बच्ची की मौत हो गई जो दिखने में 144 साल की लग रही थी। जब उसकी मौत हुई तो उसके साथ उसके माता-पिता भी मौजूद थे। उसने अपनी मां को कहा कि अब मुझे जाना होगा। ब्रिटेन की यह बच्ची भी प्रिजोरिया रोग से ही जूझ रही थी। बीमारी के चलते इसके सिर पर न बाल थे और न ही दांत था।

Related posts

शिबहारा, कूलहोफ ने ऐतिहासिक फ्रेंच ओपन फाइनल में मिश्रित युगल खिताब जीता

Pradesh Samwad Team

ट्रंप के ‘भक्त’ को कोर्ट ने सुनाई 41 महीने की सजा

Pradesh Samwad Team

तालिबान ने अफगानिस्तान पर राज का मनाया ऐसा जश्न, निकाला अमेरिका-ब्रिटेन का ‘जनाजा’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment