Pradesh Samwad
खेल

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रीय महिला विजेता सरोजिनी गोग्टे का निधन

बैडमिंटन की पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व राष्ट्रीय महिला विजेता सरोजिनी गोग्टे (पहले आप्टे)का 29 अप्रैल को पुणे(महाराष्ट्र) में निधन हो गया। वे बिहार बैडमिंटन संघ की पूर्व सचिव भी रही, तब मीना शाह के दबदबे का दौर था,सरोजिनी गोग्टे ने मीना शाह के लगातार 7 बार राष्ट्रीय महिला एकल विजेता बनने के बाद 1966 और 1967 में एकल,1962, 1965 और 1967 में महिला युगल राष्ट्रीय खिताब जीता, 1967 में तो सरोजिनी ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में तिहरी सफलता हासिल की, दीपू घोष के साथ मिश्रित युगल खिताब जीता, 1965 में मीना शाह के साथ महिला युगल खिताब हासिल किया, सरोजिनी की बहनें सुनीला और सुशीला आप्टे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाडी थी, सरोजिनी ने 1962 और 1964 में सुनीला एवं 1967 में सुशीला आप्टे के साथ महिला युगल राष्ट्रीय खिताब जीता, सरोजिनी ने 1960 से 65 तक युबेर कप सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वे 8 साल बिहार बैडमिंटन संघ की सचिव रही, मास्टर्स (वेटरन्स) स्पर्धाओं में भी हिस्सेदारी की ।
सरोजिनी को श्रद्धांजलि, धर्मेश यशलहा (सरताज अकादमी-” स्मैश “)

Related posts

स्व.रिज़वान अहमद स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा 25 दिसं से ।

Pradesh Samwad Team

शूटिंग चैम्पियनशिप : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने की तैयारियों की समीक्षा

Pradesh Samwad Team

मिचेल और ब्लंडेल शतक के करीब, न्यूजीलैंड के पास 227 रन की लीड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment