Pradesh Samwad
देश विदेश

पुतिन के साथ बात करने को लेकर जेलेंस्की ने कही बात


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक समझौता होना चाहिए लेकिन शर्त के रूप में कोई ‘अल्टीमेटम’ नहीं होना चाहिए। जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार रात प्रसारित होने वाले एक साक्षात्कार में इतालवी आरएआई टेलीविजन से कहा कि यूक्रेन कभी भी क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता नहीं देगा, जिस पर 2014 में मॉस्को ने कब्जा कर लिया था।

प्रसारण से पहले साक्षात्कार के जारी अंशों के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, “क्रीमिया की हमेशा अपनी स्वायत्तता रही है, इसकी संसद है, लेकिन यूक्रेन के भीतर।” उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करने के लिए तैयार हैं और एक समझौता होना चाहिए लेकिन शर्त के रूप में कोई ‘अल्टीमेटम’ नहीं होना चाहिए।

Related posts

फर्जी फेसबुक ID बनाकर ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Pradesh Samwad Team

बवंडर के बाद अमेरिका में फैला तबाही का मलबा, केंटुकी में 70 लोगों की मौत की आशंका

Pradesh Samwad Team

LIVE:- भाजपा मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment