Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

पुंजापुरा इलाके में 60 साल तक विकास न करने के लिए भाजपा को मंच से माफी मांगनी चाहिये : कमलनाथ


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि खंडवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले पुंजापुरा इलाके में पिछले 60 वर्षों से भाजपा जीतती आयी है, लेकिन आज भी यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से उपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विकास के मामले में क्षेत्र की जनता को धोखा देने के लिये यहां मंच से माफी मांगनी चाहिये।
कांग्रेस के ‘डर’ से चुनावी राजनीति में आई थीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया, फिर उसी के लिए चुनौती बन गईं
कमलनाथ ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पूरनी के समर्थन में पुंजापुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। खंडवा लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज इस इलाके (बागली विधानसभा के तहत आने वाले पुंजापुरा) में नर्मदा किनारे होने के बावजूद यहां पानी का संकट है। ना उद्योग, ना विकास, ना रोजगार। रोजगार के अभाव में लोगों का पलायन जारी है। आज भी यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से उपेक्षित है।’’
कमलनाथ ने कहा, ‘‘मुझे तो ताज्जुब होता है कि जिन शिवराज जी को विकास के मामले में आपको धोखा देने के लिये यहां आपसे मंच से माफ़ी मांगनी चाहिये, वो किस मुंह से यहां आकर फिर झूठी घोषणाएं करने व झूठे नारियल फोड़ने की हिम्मत कर लेते हैं?’’
उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज जी आप पुंजापुरा के 60 साल का हिसाब दो। शर्म आनी चाहिये आपको कि आप फिर झूठ परोस रहे हैं। फिर झूठे सपने दिखा रहे हैं।’’
कमलनाथ ने कहा, ‘‘शिवराज जी बागली को जिला बनाने की घोषणा कितनी बार कर चुके हैं। यह सब आपसे छुपा नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज पांधना में पानी नहीं है, रोज़गार नहीं है। क्षेत्र उपेक्षित है। यहां की जनता शिवराज जी से 17 वर्षों का हिसाब मांग रही है।’’
कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं चौहान पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘आज दो लोगों की जोड़ी है। एक प्रदेश में एक्टर और दूसरा देश में डायरेक्टर। इन्हें हमें पहचानना है।’’
उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों से कोई सरकार बननी-बिगड़नी नहीं है। यह चुनाव तो एक संदेश के रूप में होंगे।

Related posts

« Tables Live VIP : l’expérience haut‑de‑gamme réinventée sur mobile »

Vitesse de paiement des meilleurs sites de jeux : quels casinos offrent les dépôts et retraits les plus rapides tout en vous gratifiant de tours gratuits

5 überzeugende Gründe, warum das Mobile Live‑Dealer‑Erlebnis bei Bizzo Casino unschlagbar ist

Leave a Comment