Pradesh Samwad
देश विदेशविडियो

पति के साथ मलाला यूसुफजई के इस वीडियो की खूब हो रही चर्चा

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की अपने हसबैंड असर मलिक के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाला और असर नए साल पर रिजॉल्यूशन लेने के लिए एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये दोनों मेज के ऊपर कुछ दूरी पर रखे एक ग्लास में पेन को डालने की कोशिश कर तय कर रहे हैं कि उन्हें कौन सा रिजॉल्यूशन लेना चाहिए और कौन सा नहीं।
नए साल के रिजॉल्यूशन के लिए गेम खेलती नजर आईं मलाला : 1 मिनट 22 सेकेंड के इस वीडियो में मलाला अपने हसबैंड से पूछती हैं कि क्या मुझे आने वाले साल जिम जाना चाहिए? इसके बाद वह पेन को ग्लास में डालने के लिए फेंकती हैं, लेकिन उनका निशाना चूक जाता है। इसके बाद उनके पति असर पूछते हैं कि क्या हमें प्ले स्टेशन खरीदना चाहिए? इस बार उनका भी पेन दूर रखे ग्लास के अंदर नहीं जाता है।
पति के दाढ़ी हटाने वाले सवाल पर मलाला का जवाब तो सुनिए : मलाला दोबारा पूछती हैं कि क्या असर को अपनी दाढ़ी हटा लेनी चाहिए? जिसका जवाब वह खुद देते हुए कहती हैं कि नहीं, तुम्हे ऐसा नहीं कर सकते, इसकी इजाजत नहीं है। अगर तुमने ऐसा किया तो तुम्हें घर छोड़न पड़ेगा। इसके बाद असर पूछते हैं कि क्या मलाला को नो शॉपिंग जनवरी को सेलिब्रेट करना चाहिए। जिसके बाद वह पेन फेकते हैं, लेकिन वह ग्लास से टकराकर नीचे गिर जाता है। इसपर मलाला कहती हैं कि यह काफी करीब था।
हसन मिनाज को अनफॉलो करने के सवाल पर भी गेम खेला : इसके बाद मलाला अगला सवाल पूछती हैं कि क्या मुझे इंस्टाग्राम पर हसन मिनाज को अनफॉलो कर देना चाहिए? हसन मिनाज अमेरिकी कॉमेडियन हैं। इस बार उनका पेन भी ग्लास से टकराकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद मलाला कहती हैं कि मै सोचती हूं कि इसे हमें हां में गिनना चाहिए क्योंकि इसने ग्लास को टच किया है। इसके बाद असर पूछते हैं कि क्या मुझे हसन मिनाज को फॉलो करना चाहिए। इस बार उनका भी पेन ग्लास से काफी आगे जाकर गिरता है।
मलाला फंड में दान देने की अपील की : वीडियो के अंत में मलाला बोलती हैं कि हसन मिनाज सहित जो भी इस वीडियो को देख रहे हैं, उन्हें लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला फंड में दान करना चाहिए। इस बार वह खुद उठकर करीब से गिलास में पेन को डाल देती हैं।

Related posts

न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल ने ट्रंप, इवांका, डोनाल्ड जूनियर को नोटिस भेजे

Pradesh Samwad Team

ISIS ने ली अफगान मस्जिद ब्लास्ट की जिम्मेदारी, उइगर था 100 से ज्यादा को हताहत करने वाला

Pradesh Samwad Team

24 दिनों में सेंट पीटर्सबर्ग से मुंबई पहुंचाया सामान, भारत-रूस के बीच व्यापार में बड़ा खिलाड़ी बना ईरान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment