Pradesh Samwad
खेल

पंत दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

पंत ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक बनाने के लिए पिच पर कड़ी मेहनत की। उनके अलावा कोई और भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में 30 का आंकड़ा भी पार न कर सका। 133 गेंदों में नाबाद 100 रन के साथ पंत अब इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अब दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनके इस शानदार पारी से पहले, पूर्व कप्तान एमएस धोनी का 2010/11 के दौरे में सेंचुरियन में 90 रन दक्षिण अफ्रीका में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था। भारत जब 58/4 था, तब पंत क्रीज पर आए थे। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जब भी पंत को खराब गेंद मिली, उन्होंने उसे बाउंड्री तक पहुंचाया। इस पारी की वजह से पंत ने भारत की बढ़त 200 के पार कर दी। भारत अब केपटाउन टेस्ट और सीरीज जीतने के लिए 212 रन का बचाव करते हुए उम्मीद कर रहा है कि पंत की शानदार पारी बेकार नहीं जाएगी।

Related posts

मध्यप्रदेश के फहीम मुहम्मद खान एशिया कप जकार्ता के लिए जज/अंपायर हेतु नियुक्त

Pradesh Samwad Team

मुख्यमंत्री मान. शिवराज सिंह चौहान ने किया औबेदुल्ला खां हैरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022 का शुभारंभ
भोपाल फिर बनेगा हॉकी की नर्सरी- मान. मुख्यमंत्री } भोपाल को हॉकी हब बनाने के लिए पांच एस्ट्रोटर्फ के निर्माण के साथ ही पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के अनुभव का भी लाभ लिया जाएगा- मान. खेल मंत्री } म.प्र. राज्य पुरूष हॉकी अकादमी की टीम ने जीएसटी हॉकी चैन्नई को 1-0 से तथा इंडियन नेवी ने सेन्ट्रल सेक्रेटिएट को 2-1 से परास्त कर की विजयी शुरूआत

Pradesh Samwad Team

अंतर सम्भागीय एक दिवसीय लीग बालक अंडर 22 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता शहडोल संभाग ने भोपाल संभाग को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश जबकि रीवा संभाग ने सागर संभाग को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment