29.7 C
Madhya Pradesh
September 21, 2024
Pradesh Samwad
खेल

न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ, रोहित की कप्तानी में भारत ने कीवियों का किया क्लीन स्वीप


भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान में 184 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 56 बनाए। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम 73 रनों से मैच हार गई। इसी के साथ भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित शर्मा ने 56 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्टिन गप्टिल ने 51 रन बनाए। इसके साथ ही अक्षर पटेल ने शुरुआती झटके देकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया था। अक्षर पटेल ने 3 विकेट, चहल ने एक, हर्षल पटेल ने 2, दीपक चाहर और वेंकटेश अय्यर ने एक-एक विकेट लिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान में 184 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 56 बनाए। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम 73 रनों से मैच हार गई। इसी के साथ भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित शर्मा ने 56 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्टिन गप्टिल ने 51 रन बनाए। इसके साथ ही अक्षर पटेल ने शुरुआती झटके देकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया था। अक्षर पटेल ने 3 विकेट, चहल ने एक, हर्षल पटेल ने 2, दीपक चाहर और वेंकटेश अय्यर ने एक-एक विकेट लिया।
न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा : भारत अब जीत से महज एक विकेट दूर है। हर्षल पटेल ने दूसरा विकेट अपने नाम किया है। 95 रन पर 9 विकेट गिर चुके हैं। न्यूजीलैंड टीम भारतीय गेंदबाजों की आगे नतमस्तक हो गए हैं।
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा गया है। कप्तान सेंटनर 2 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। इशान किशन ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए डायरेक्टर स्टंप पर गेंद मारकर सेंटनर को रन आउट कर दिया।
न्यूजीलैंड का छठवां विकेट भी गिर गया है। जिम्मी नीशम 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अक्षर पटेल की गेंद पर नीशम पुल करना चाहते थे मगर मिस हुए और कीपर पंत ने बहुत ही बेहतरीन कैच लपका है। स्कोर 76 पर 6।
भारत को जिस विकेट की तलाश थी आखिरकार वो मिल ही गया। मार्टिन गप्टिल आउट हो गए हैं। चहल की गेंद पर गप्टिल बड़ा शॉट्स खेलने का प्रयास कर रहे थे, तभी सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर कैच लपक लिया है। गप्टिल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
गप्टिल का अर्धशतक पूरा हो चुका है। गप्टिल ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा है। इस सीरीज में उनका ये दूसरा पचासा है। गप्टिल को 2 ओवर में एक जीवनदान भी मिल चुका है।
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिर गया है। ये विकेट भी अक्षर पटेल के खाते में गया है। न्यूजीलैंड के 22 रन पर 2 विकेट गिर गए हैं। मार्क चैपमैन भी आउट हो गए हैं। पटेल कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं उतरी ही चतुराई से पंत ने उनको स्टंपिंग की।
न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिर गया है। डेरिल मिशेल को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेज दिया है। पावरप्ले में टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि न्यूजीलैंड को बैकफुट में ढकेल दें। पटेल ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की थी। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गप्टिल का कैच ड्रॉप कर दिया।
न्यूजीलैंड की पारीशुरू : न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल ने टीम को शुरुआत दी है। भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं।
भारतीय पारी समाप्त : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान में 184 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 56 बनाए। भारत के पुछल्ले बल्लेबाज दीपक चाहर और अक्षर पटेल की धांसू बल्लेबाजी के बलबूते भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।
छठवां विकेट गिरा : भारत का छठा विकेट भी गिर गया है। भारत के लगातार विकेट गिरते जा रहे हैं। पहले लग रहा था कि टीम 200 रन का टारगेट सेट कर सकती है मगर अब 160 रन तक मुश्किल हो गया है। श्रेयस अय्यर भी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।
पांचवा विकेट गिरा : भारत को पांचवा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर अच्छे शॉट्स खेल रहे थे मगर बोल्ट की गेंद पर मिस हो गए और 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
कप्तान रोहित शर्मा आउट : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए हैं। शर्मा ने 31 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। ईश सोढ़ी के गेंद पर रोहित शर्मा मिस कर बैठे और सोढ़ी ने बिना गलती किए हुए कैच लपक लिया। भारत का चौथा विकेट गिर गया है।
10 ओवर पूरे : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और आज ओपन करने आए इशान किशन ने टीम को तेज शुरुआत दी थी। पांच ओवर में टीम ने 5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए थे मगर मिशेल सैंटनर के एक ओवर में पहले इशान किशन और फिर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। उसके बाद ऋषभ पंत भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और वो भी आउट हो गए। 10 ओवर बाद भारतीय टीम 90 रन तीन विकेट के नुकसान पर।
भारत का तीसरा विकेट गिरा : भारतीय टीम का तीसरा विकेट भी गिर चुका है। लंबा शॉट खेलने के चक्कर में पंत भी सैंटनर के चंगुल में फंस गए हैं। आज सैंटनर मैच में कप्तानी भी कर रहे हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड की वापसी करा दी है। भारतीय टीम का स्कोर 83//3
भारत को लगा दूसरा झटका : भारत की दमदार शुरुआत के बाद एक ही ओवर में दो झटके लगे हैं। मिशेल सैंटनर के ओवर में पहले इशान किशन और फिर सूर्यकुमार यादव दोनों आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी की है।
भारत को लगा पहला झटका : भारत को पहला झटका लग गया है। धुंआधार अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे इशान किशन मिशेल सेंटनर का शिकार बन गए। सैंटनर की गेंद पर किशन का इनसाइड एज लगा जिसके बाद गेंद सीधे कीपर ने कैच लपका। किशन ने 29 रन बनाए।
टीम के 50 रन पूरे : भारतीय टीम की शानदार शुरुआत हुई है। भारतीय सलामी बल्लेबाज इशान किशन और रोहित शर्मा दोनों ही पारवप्ले का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। भारत ने 5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं और इशान किशन ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए हैं।
तेज शुरुआत : भारत की ओर से दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रन बटोर रहे हैं। भारतीय टीम ने 5 ओवर में 49 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन दोनों ही खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने नतमस्तक होते जा रहे हैं।
क्रीज पर आए सलामी बल्लेबाज : भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज इशान किशन क्रीज पर उतरे हुए हैं। आज केएल राहुल को आराम दिया गया है जिनकी जगह पर इशान किशन ओपनिंग करने उतरे हैं।
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (डब्ल्यू), जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल।

Related posts

गुरजीत की हैट्रिक के दम पर भारत ने सिंगापुर को 9-1 से रौंदा, खिताब से 2 जीत दूर महिला टीम

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट 2021 वीएनएस और सिस्टेक पहुंचे प्री क्वार्टर फाइनल में

Pradesh Samwad Team

साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमन वेल्थ कुश्ती चैंपियनशिपम में मध्य प्रदेश की महिला पहलवान शिवानी पवार भाग लेगी

Pradesh Samwad Team