Pradesh Samwad
खेल

नवगठित भोपाल संभाग क्रिकेट समिति का भव्य स्वागत एक भव्य समारोह

नवगठित भोपाल संभाग क्रिकेट समिति का भव्य स्वागत एक भव्य समारोह में आज ओल्ड कैंपियन खेल मैदान पर सीनियर क्रिकेटर्स और मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के द्वारा भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की नवगठित समिति के सदस्यों एवं श्री ध्रुव नारायण सिंह अध्यक्ष ,श्री साजिद अली चेयरमैन ,श्री रजत मोहन वर्मा सचिव का स्वागत किया गया। समारोह मे समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचार भी साझा किये. समारोह मे बड़ी संख्या मे खिलाडी तथा खेलप्रेमी उपस्थित थे.

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने खिलाडियों और समिति से सदस्यों से आव्हान किया कि संभाग मे क्रिकेट कि गतिविधियों के विकास के लिए सबको मिलकर अपना अपना योगदान देना होगा. संघ का पूरा प्रयास होगा कि संभाग मे व्यवस्थित रूप से क्रिकेट कि गतिविधियों का संचालन हो सके. जिसके लिए संभाग के प्रत्येक जिले का अहम् योगदान होना चाहिए.

उन्होंने विभिन्न क्लबों के कोचेस और संचालकों को भी साधुवाद दिया कि वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैँ, अब उन्हें संघ द्वारा और भी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे और मनोयोग से खेल को आगे बढ़ाने मे अपना प्रयास कर सकेगे. किसी भी जिले मे खेल के लिए आवश्यक सुविधाओं कि कमी नहीं आने दी जायेगी. क्लब का रजिस्ट्रेशन इस दिशा मे पहला कदम होगा. शीघ्र ही पूरे संभाग मे जिला संघो से भी आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रेरित किया जायेगा. भोपाल संभाग क्रिकेट संघ का अपना खेल मैदान विकसित करने को प्राथमिकता दी जाएगी.

समारोह मे डॉ सुशील सिंह ठाकुर, ब्रजेश तोमर, मोहनीश मिश्रा, जुनैद किदवई, अनवर उस्मानी, अब्दुल अकील, के जी शर्मा एवं सीनियर् क्रिकेटर्स भोपाल ने भी अपने समिति के सदस्यों को शुभकामनायें दीं तथा अपने विचार भी साझा किये। इस अवसर पर श्री शफ़ीक़ क़ुरेशी,साजिद नूर ,अविनाश पाठक ,संदीप सिंह डोंगर , अरविंद वर्मा ,शान्ति कुमार जैन ,मनोज गौतम ,डॉक्टर राजेश मिश्रा ,योगेंद्र व्यास अजय भगत , मुजीब ऊद्दिन ,अमिताभ वर्मा ,मनीष शुक्ला ,शैलेश शुक्ला ,एल एस गिल ,अजय राजवैद्य ,अंकित शर्मा ,जीतू सिंह ,प्रदीप याज्ञनिक ,राशिद खान ,शुभ्रा गोयल ,ममता शर्मा ,दिव्यंगी वर्मा , सक्सेना आदि बड़ी संख्या मैं वरिष्ठ क्रिकेटर मौजूद थे ।
कार्यक्रम का संचालन श्री दामोदर प्रसाद आर्य ने किया ।

Related posts

नर्मदा ट्रॉफी T20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : वरिष्ठ क्रिकेटर अनुराग मिश्रा के आतिशी बल्लबाजी से यूथ क्रिकेट क्लब जीता

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 122 रन, स्कोर 118/2

Pradesh Samwad Team

मिशेल स्टार्क की शानदार गेंद पर बोल्ड हुए बेन स्टोक्स, चेहरे पर साफ दिखी निराशा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment