Pradesh Samwad
Uncategorized

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता, फाइनल मैच में नर्मदा पुरम ने हरदा को 135 रनो से पराजित किया

एमपीसीए ग्राउंड पर खेली जा रही अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्टिक प्रतियोगिता का फाइनल मैच हरदा और नर्मदा पुरम के मध्य खेला गया गया जिसमें नर्मदा पुरम टास जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 आेवरो में 9 विकेट खोकर 245 बनाए टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए तनय जैन ने सर्वाधिक 50 रन राहुल चदौंल 43 अयान एस 40 रन । हरदा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रीतांशु राजपूत आयुष ठाकुर संजय मानिक विक्रम सेंगर 1-1 विकेट लिये इसके पश्चात 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरदा की टीम नर्मदा पुरम की शानदार गेंदबाजी के आगे एक्स 10 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए करण यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट एवं भाग्य स्वामी 2 विकेट का योगदान दिया। इस तरह नर्मदा पुरम ने यह मैच 135 रन से जीतकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मैच के पश्चात प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एडिशनल S. P श्री अवधेश प्रताप सिंह एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य श्री अनुराग मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए फाइनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार करण यादव को 5 विकेट लेने पर दिया गया तथा प्रतियोगिता के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार तनय जैन को दिया गया उप विजेता ट्रॉफी हरदा को दी गई एवं विजेता ट्रॉफी पर नर्मदापुरम टीम का कब्जा हुआ पुरस्कार वितरण के अवसर पर नर्मदापुरम जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश चौरे सह सचिव श्री योगेश परसाई श्री कुलभूषण मिश्रा श्री निर्वेश फौजदार श्री राजीव दुबे एनडीसीए कोच श्री नंदकिशोर यादव श्री मनीष यादव श्रीमती वर्षा पटेल श्री सुनील शर्मा श्री सुमित परदेसी श्री सुमित बेस श्री महमूद कुरैशी श्री विष्णु प्रसाद बोरासी श्री आकाश चौरे श्री शैलेंद्र सिंह पवार एवं समस्त एनडीसीए स्टाफ मौजूद रहे।

Related posts

Skyhills Gaming Hub: Your Entry Point to Premium Web-Based Gaming Superiority

Bwincasino: Your own Premier Destination for Web-based Gaming Quality

OnlySpins – Gaming-elämyksen Uusi Dimensio Kotimaisille Pelaajille

Leave a Comment