Pradesh Samwad
खेल

दोहरे शतक से चूकने पर मिचेल ने कहा: यह बहुत मायने नहीं रखता है

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 190 रन की पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल ने कहा है कि दोहरे शतक से ज्यादा टीम के लिए योगदान देना मायने रखता है। मिचेल ने नॉटिंघम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘सच कहूं तो व्यक्तिगत तौर पर दोहरा शतक लगाना बहुत मायने नहीं रखता है। ऐसे स्कोर में योगदान देना अच्छा था जो हमें टेस्ट मैच जीतने में मदद कर सके। उन्होंने कहा कि मेरे लिए शतक काफी है, इसलिए मैं टीम के लिए अच्छा काम करने की कोशिश कर रहा था। अंत में बोल्टी (ट्रेंट बोल्ट) के साथ बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा होता है, वह हमेशा थोड़ा मनोरंजन करवा देते हैं। आखिरी विकेट के लिए ट्रेंट बोल्ट के साथ 33 रन की साझेदारी करने के बाद मिचेल 190 रन पर आउट हो गए थे। मिचेल के आउट होने से पहले बोल्ट ने 11वें नंबर पर सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने के मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली थी। दोनों ने टेस्ट में 11वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 623 रन बनाए हैं।
मिचेल ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैंने पिछले दो महीने ट्रेंट के साथ आईपीएल में बिताए हैं और मुझे लगता है कि उसने हर दिन इसका जिक्र किया है, कि वह यह रिकॉडर् तोड़ना चाहता है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक अछ्वुत उपलब्धि है। यह कुछ ऐसा है जिस पर हमने निश्चित रूप से पिछले दो महीनों से आईपीएल में कई बार कॉफी पीते हुए चर्चा की है। शायद वह अब नंबर 10 का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे, कौन जानता है?’
मिचेल ने बोल्ट के अलावा टॉम ब्लंडेल (106) के साथ पांचवें विकेट के लिए 236 रन की साझेदारी की जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड 533 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई। न्यूजीलैंड के जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अंत तक 90/1 रन बना लिए हैं।

Related posts

‘जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतेगी तब तक नहीं करूंगी शादी’, मैच के दौरान खूबसूरत लड़की ने लहराया पोस्टर

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल

Pradesh Samwad Team

पुराने साथी नेमार की टीम PSG में शामिल हुए लियोनेल मेसी, पेरिस में एक झलक पाने को क्रेजी हुए फैंस, जानिए एक वर्ष में कितनी होगी कमाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment