Pradesh Samwad
खेल

दो साल से मेहनत कर रहा था… आखिरी गेंद में छक्का मारकर जिताने के बाद बोले राशिद खान

आम तौर पर अपनी फिरकी गेंदबाजी से मैच का पासा पलटने वाले अफगानिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई और उन्हें खुशी है कि बल्लेबाजी पर की गई मेहनत रंग लाई। गुजरात को आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी।
राहुल तेवतिया ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर एक रन लिया। इसके बाद राशिद ने तीन छक्के जड़े, जिसमें आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ही विजयी रन लिए। उन्होंने जीत के बाद कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा था और फिटनेस पर भी कि मैं मार सकता हूं। मुझे खुशी है कि सनराइजर्स के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया।’
उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा बनाए रखा क्योंकि पिछले दो साल से इस पर मेहनत कर रहा था। जब आखिरी ओवर में 22 रन बनाने थे तो मैंने तेवतिया से कहा कि हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज फर्ग्यूसन ने आखिरी ओवर में 25 रन दिए थे और अब हमारी बारी है। एक गेंद खाली जाती है तो घबराना नहीं है और मैच फिनिश करना है।’
तेज गेंदबाज उमरान मलिक के दिए पांच झटकों से विचलित हुए बिना राशिद खान ने आखिरी ओवर में तीन जबरदस्त छक्के जड़कर गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग के बेहद रोमांचक मैच में हैदराबाद पर पांच विकेट से चमत्कारिक जीत दिलाई। जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में गुजरात को 22 रन की जरूरत थी। मार्को जानसेन की पहली गेंद पर राहुल तेवतिया ने छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर एक रन दौड़ लिया। अब चार गेंद में 15 रन चाहिये थे और राशिद ने जानसेन को उनके सिर के ऊपर से छक्का जड़ा।

Related posts

पंत-जडेजा का शानदार प्रदर्शन, टीम इंडिया ने बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन बनाए 338 रन

Pradesh Samwad Team

रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने पर मध्यप्रदेश रणजी टीम होगी पुरस्कृत और सम्मानित : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Pradesh Samwad Team

डेविड वॉर्नर की लगेगी IPL में लॉटरी, पछताएगा SRH?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment