Pradesh Samwad
खेल

देसी क्लब के लिए ठुकरा दिया लाखों डॉलर का विदेशी ऑफर

अर्जेंटीना के दिग्गज स्ट्राइकर लियोनेल मेसी बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के लिए लंबे समय तक खेले। दुनिया के दिग्गज क्लबों ने उनके लिए हमेशा मुंह मांगी कीमत पर टीम में शामिल करने के विकल्प खोल रखे थे। बावजूद इसके उन्होंने आखिरी दम तक कोशिश की कि क्लब से उनकी डील हो जाए, लेकिन ला लिगा के कुछ नियमों की वजह से यह हो नहीं सकी। मेसी को नम आंखों से बार्सिलोना छोड़ना पड़ा।
कुछ ऐसा ही देखने को मिला फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबापे के साथ। इस 23 वर्षीय युवा फुटबॉलर ने रियल मैड्रिड की भारी भरकम पेशकश ठुकराकर अपने घरेलू क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ तीन साल का नया करार किया है। इसका जश्न उन्होंने फ्रांसीसी लीग में हैट्रिक जमाकर मनाया। पीएसजी की अपने घरेलू मैदान पार्क डेस प्रिंस में खेले गए मैच में मेट्ज के खिलाफ 5-0 की जीत से पहले फ्रांस के विश्व कप विजेता स्टार ने प्रशंसकों को संबोधित किया।
एमबापे ने कहा, ‘मैं इस यात्रा को जारी रखने, फ्रांस में रहने, अपने शहर पेरिस में रहने से खुश हूं। मैं हमेशा कहता रहा हूं कि पेरिस मेरा घर है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं वह करना जारी रखूंगा जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। यह फुटबॉल खेलना और ट्राफियां जीतना है।’ इससे पहले पीएसजी के अध्यक्ष नासिर अल खेलाफी ने नए करार की घोषणा की।
उन्होंने कहा, ‘मेरे पास आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। किलियन एमबापे 2025 तक हमारे साथ बने रहेंगे।’ एमबापे का पीएसजी के साथ पिछला अनुबंध जून में समाप्त हो रहा था। इसके बाद एमबापे किसी दूसरे क्लब से जुड़ने के लिये स्वतंत्र थे। स्पेनिश क्लब रियल मैड्रड एमबापे को अनुबंधित करना चाह रहा था लेकिन इस स्टार स्ट्राइकर ने पीएसजी के साथ ही बने रहने का फैसला किया।
13 बार के यूरोपीय चैंपियन रियल मैड्रिड ने एमबीप्पे को एक अनुबंध प्रस्ताव दिया था, जो इस फॉरवर्ड को अपने इतिहास में सबसे अधिक भुगतान पाने वाला खिलाड़ी बना देता। इसके प्रस्ताव में लगभग 140 मिलियन डॉलर का साइनिंग बोनस, हर सीजन में 26 मिलियन डॉलर से अधिक की सैलरी शामिल थी। लेकिकन एमबाप्पे ने देसी क्लब के लिए मैड्रिड का ऑफर ठुकराते हुए मिसाल कायम की है।

Related posts

ओवल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 10 विकेट, इंग्लैंड को जीत के लिए 291 रन की दरकार

Pradesh Samwad Team

रायसेन ने शाजापुर को हराकर राज्य स्तरीय स्वर्गीय एन. एस. परमार स्मृति हाँकी प्रतियोगिता जीती

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान की लगातार चौथी जीत, नामीबिया को रौंद सेमीफाइनल में पहुंचा, बाबर-रिजवान रहे हीरो

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment