Pradesh Samwad
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के को-स्टार की शर्मनाक करतूत, 20 से ज्यादा महिलाओं का किया रेप, हो सकती है 10 साल की जेल!

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में काम कर चुके एक्टर को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। क्रिस वू पर 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। दरअसल, बीते महीनें क्रिस पर एक 18 वर्षीय चीनी छात्रा ने जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। छात्रा ने चाइनीस मीडिया को बताया था कि क्रिस ने उन्हें शराब पिलाने के बाद यौन संबंध बनाने का लालच दिया था।
पीड़िता ने कहा-‘क्रिस वू की टीम ने उन्हें म्यूजिक वीडियो में लेने का लालच देकर घर बुलाया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा सात अन्य महिलाओं ने भी उसे बताया है कि क्रिस वू ने उनके साथ भी दुष्कर्म किया है।’
क्रिस वू पर आरोप लगाने के बाद से ही 24 अन्य महिलाएं भी आगे आईं हैं। उन्होंने पॉप स्टार पर अनुपयुक्त व्यवहार करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अब इस मामले में एक्टर को हिरासत में लिया गया है।
इस मामले में बीजिंग में पुलिस अधिकारियों ने कहा पॉप स्टार पर ये कार्रवाई ऑनलाइन आरोपों पर केंद्रित है। 30 साल के पॉप स्टार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई बार युवा महिलाओं को धोखा दिया।
10 साल की होगी सजा : वकीलों का कहना है कि अगर आरोप तय होते हैं तो क्रिस वू को चीन में ही सजा पूरी करनी होगी। आरोपी पाए जाने पर एक्टर को 10 साल की सजा हो सकती है। साथ ही सजा पूरी करने के बाद ही उन्हें कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा। हालांकि क्रिस पहले इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं। वहीं,कैनेडियन एंबेसी ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दें कि क्रिस वू ने 2017 में आई फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण अहम भूमिका थी।

Related posts

तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया:’मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं’ पति निक के वीडियो पर ऐसा कमेंट कर की बोलती बंद

Pradesh Samwad Team

बॉबी देओल ने दिखाया अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, पिता धर्मेंद्र ने कहा- मेरा बॉडी बिल्डर

Pradesh Samwad Team

सनी देओल के साथ हिमाचल में क्वालिटी टाइम बिता रहे धर्मेंद्र, बोले- मेरा शर्मीला बेटा बूढ़े पिता के साथ फ्रेंडली हो रहा है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment