Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

दिग्विजय ने कामरा और फारूकी को भोपाल में कार्यक्रम करने का दिया न्योता, भाजपा विधायक अड़े


हास्य कलाकार कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी को बेंगलुरू में कार्यक्रम करने को अनुमति नहीं मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को इन दोनों कलाकारों को भाजपा शासित मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यक्रम करने का न्योता दिया।
उसके बाद भोपाल के हुजूर सीट के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान में देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को मध्यप्रदेश तो छोड़ो, किसी भी प्रदेश में वह शो नहीं करने देंगे।
दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करता हूँ। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, हास्य का विषय केवल दिग्विजय सिंह होगा।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए। आओ डरो मत। अपनी सुविधानुसार तारीख एवं समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं।’’
कामरा ने सिंह के न्यौते पर ट्वीट किया, ‘‘महोदय न्योता देने के लिए धन्यवाद। पता कर रहे हैं कि हमारा जीवन बीमा है या नहीं। यथाशीघ्र आपके पास आ रहे हैं।’’
इसी बीच, शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘क्या आप (दिग्विजय) मुन्नवर फारूकी और कुणाल कामरा को बुलाकर श्रीराम-माता सीता का अपमान कराना चाहते हैं और हिन्दुस्तान यह अपमान बर्दाश्त कर लेगा? दिग्विजय सिंह राम का अपमान करेंगे तो यह देश आपको पसंद नहीं करेगा।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘और मुन्नवार फारूकी और कुणाल कामरा कान खुलकर सुन लो, हिन्दुस्तान में देवी-देवताओं का अपमान किया तो मध्यप्रदेश तो छोड़ो, किसी भी प्रदेश में तुम्हारा शो नहीं होगा। देश के भक्त उठेंगे, अपने देवी-देवताओं का सम्मान करेंगे और तुम्हारे मुंह पर तमाचा जड़ेंगे।’’
शर्मा ने कहा,‘‘ दिग्विजय सिंह तो पाकिस्तान के आतंकियों को घर बुलाकर बिरयानी खिलाना चाहते है? क्या हम आतंकवादियों को हिंदुस्तान में बिरयानी खिलाने की अनुमति देंगे? ’’
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं दिग्विजय सिंह देश में हिन्दू एवं मुसलमानों के बीच में रोज खाई डालने का काम कर रहे हैं।

Related posts

Live‑Dealer on the Move: Un’indagine sui migliori casinò mobile che portano il tavolo da gioco nel tuo palmo

Jak Może 1 Nawiązać JLPH Kasyno Klient Utrzymanie Casino ViciBet — polski rynek Collect Bonus

Décryptage du Cashback dans les Casinos en Ligne Crypto – Le Guide Ultime

Leave a Comment