27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

दादा और पोते ने महिला फाइटर से की लड़ाई


रूस से एक एपिक फाइट का वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों को हंसी आ रही है। होता ये है कि एक 75 साल के दादा और उनका पोता दोनों एमएमए फाइट करते हैं। लेकिन वो दोनों एक लड़की से फाइट करते हैं। अब इस फाइट में उनके मुक्के ही मुक्के पड़ते हैं। वो रिंग में महिला से भिड़ते हैं, आसपास लोग भी महिला का हौसला बढ़ाने के लिए खड़े होते हैं।
महिला को सब बुलाते हैं ‘द टॉमबॉय’ : इस महिला फाइटर का नाम Yulia Mishko है, दुनिया उन्हें ‘the Tomboy’ भी कहती है। वहीं पोता Big Igibob और उनके दादा Vladimir Spartak दूसरी ओर थे। बता दें कि इन दादा पोता को फाइटिंग का कोई भी एक्सपेरियंस नहीं था। लेकिन फिर भी वो महिला फाइटर से भिड़ते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला फाइटर कई बार दादा-पोता को मुक्के पर मुक्के मारती है। यहां तक कि एक बार तो पोता लड़ते लड़ते उसके पैरों में ही गिर जाता है।
दादा लेते हैं पहले रिस्क : वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दादा हिलते-हिलते से महिला फाइटर के पास जाते हैं और फिर एक मुक्का सीधे मुंह पर खाकर पीछे हट जाते हैं। फिर उनका पोता अटैक करता है लेकिन महिला फाइटर दादा की ओर बढ़ती है और फिर से उन्हें एक मुक्का पड़ जाता है। पोता सेफ खेलता दिखता है लेकिन इस एपिक फाइट में दादा के तीन चार मोटे-मोटे मुक्के छप जाते हैं।

Related posts

इमरान खान ने दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान में सरकार गिराना चाहता है अमेरिका?

Pradesh Samwad Team

महिला उसे गोद में उठाकर ले गई, खुद को छुड़ाने के लिए दहाड़ रही थी शेरनी

Pradesh Samwad Team

शादी कर रहा था कपल, बीच में कुत्ता ने जो किया वो सबको हंसा गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment