24.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

तालिबान ने लिया क्रिकेट से जुड़ा सबसे बड़ा फैसला, खुश हो जाएगी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब अफगानिस्तान की कोई खबर इंटरनेशनल मीडिया का ध्यान न खींचे। बंदूक के दम पर तख्तापलट कर सत्ता हथियाने वाला तालिबान कब-क्या कदम उठा ले, कोई सोच नहीं सकता। देश में जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादों जरूरतों के साथ-साथ क्रिकेट के भविष्य पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है।

आईपीएल और वर्ल्ड टी-20 बिलकुल सिर पर है, ऐसे में एक प्रश्न यह भी है कि क्या अफगान क्रिकेटर्स इन इंटरनेशनल इवेंट्स में शिरकत कर पाएंगे। अब तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) को लेकर पहला बड़ा फैसला लिया है। ताजा खबर ऐतिहासिक अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच को लेकर है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पुष्टि की है कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के कार्यक्रम को बरकरार रखेगी। हालांकि हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी सीरीज रद्द हुई थी। एसबीएस पश्तो से बात करते हुए तालिबान के कल्चरल कमीशन उप प्रमुख अहमदुल्लाह वासिक ने कहा है कि हम इस खेल का पूरी तरह समर्थन करते हैं और क्रिकेट मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे।’
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) में एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलना है। यह दोनों देशों की क्रिकेट टीम के बीच इस खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पहली टक्कर होगी।

Related posts

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के जूडो खिलाड़ी मोहित और धावक अब्दुल बारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने बैंगलुरु पहुंचे

Pradesh Samwad Team

विनीत धनखड़ के शानदार खेल की बदोलत यूनिक स्पोर्ट्स क्लब रतन लाल सैनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment