Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

तप रहे भोपाल, इंदौर, खरगोन… मध्य प्रदेश में लू का येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम ढाने लगी है। पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश का पारा लगातार चढ़ रहा है। मौसम विभाग ( Madhya Pradesh Today Weather Update News ) के अनुसार, प्रदेश के 20 जिलों में लू चल रही है। वहीं, अगर दो-तीन जिलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है।
पूरे प्रदेश में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी (madhya pradesh heat wave news ) से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। राजस्थान और गुजरात से आ रही सूखी हवाओं ने तापमान को और बढ़ा दिया है। सूरज के तीखे तेवर की वजह से प्रदेश के कई जिलों में पानी की दिक्कत भी उत्पन्न हो सकती है।
लू का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा है। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी का असर मध्य प्रदेश पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर और छतरपुर जिले में अगले दो दिन तक लू चलेगी।
वहीं, अगले पांच दिनों तक श्योपुर, दतिया, शाजापुर, सतना, खरगोन, खंडवा, रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम, दमोह, निवाड़ी, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उमरिया, सतना और रीवा में लू चलेगी। अप्रैल में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रेकॉर्ड हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो अप्रैल में गर्मी का रेकॉर्ड तोड़ेगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Related posts

« Jeux de table en direct et protection familiale : comment les meilleurs sites de casino intègrent la prévention du jeu excessif »

Guide complet du casino en ligne : tout ce que vous devez savoir en 2024

Le Grand Coup d’envoi du Mondial : guide débutant pour allier paris foot et tours gratuits dans les casinos en ligne

Leave a Comment