21.5 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

डस्टिंग में निशाने साध रहे निशानेबाज

64वीं राष्ट्रीय 50 मीटर रायफल शूटिंग चैंपियनशिप 25 से



  • मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की बिशनखेड़ी स्थित शूटिंग रेंज में 25 नवंबर से 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए गुरुवार से निशानेबाजों ने डस्टिंग (रेंज की टेस्टिंग) शुरू कर दी है। इस दौरान खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया और खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    चैंपियनशिप का आयोजन खेल विभाग और नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। विभाग ने चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस चैंपियनशिप में देशभर के 4000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप को देखते हुए बुुधवार को खिलाडिय़ों ने रेंज टेस्टिंग के तहत निशाने साधकर पूर्वाभ्यास भी किया। चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए खिलाडिय़ों का आगमन शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है।
    खिलाडिय़ों को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं: खेलमंत्री
    खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया चैंपियनशिप की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि एनआरएआई ने मप्र शूटिंग अकादमी को मेजबानी दी है। हम इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करेंगे। यहां किसी भी खिलाड़ी को कोई कमी नहीं आएगी।
    अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं
    यह शूटिंग अकादमी पूर्णत: वातानुकूलित है तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को दृष्टिगत रखते हुए डोप टेस्ट रूम, मेडिकल रूम, प्लेयर्स लॉबी, कांफ्रेंस रूम, जिम हॉल व अत्याधुनिक डॉयनिंग हॉल व किचन का निर्माण किया गया है। नई बिल्डिंग पूर्णत: ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर बनाई गई है, जिसमें वाटर रिचार्ज, लेण्ड स्केपिंग व पौधरोपण पर्याप्त मात्रा में किये गए है।
    37 एकड़ में फैली अकादमी
    शूटिंग खेल को प्रोत्साहन देने हेतु वर्ष-2015 में शूटिंग रेंज के विस्तार का निर्णय लिया गया। मप्र राज्य शूटिंग अकादमी गोरा गांव भोपाल में 37.16 एकड़ भूमि पर स्थापित की गई है। इस अकादमी में 50 मीटर शूटिंग रेंज और ट्रेप एंड स्कीट की तीन रेंज निर्मित की गई है। 50 मीटर रेंज में 50 लेन बनाई गई है। यह विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज है और इसे हाई परफार्मेंस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। राष्ट्रीय रायफ़ल प्रतियोगिता 50 तथा 10 मीटर रेंज पर आयोजित होगी प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में है।

Related posts

एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

Pradesh Samwad Team

जिला खेल अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला हुईं प्रारम्भ पहले दिन जिला खेल अधिकारी शिवपुरी रीवा रायसेन और खरगोन ने दिया अपने अपने ज़िलों का प्रेजेंटेशन। इस अवसर पर सभी ने तात्या टोपे स्टेडियम तथा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की फील्ड विजिट की और संचालक खेल रविकुमार गुप्ता ने सभी कोकार्य करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

Pradesh Samwad Team

एक बॉल पर हुए 2 रनआउट, फिर भी बने 5 रन…

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment