Pradesh Samwad
देश विदेश

ट्वीट कर दी जानकारी : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ व्यक्तिगत रूप से हुई मुलाकात के कुछ दिनों बाद खुद के कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी दी है।
ट्रूडो ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए खुद के एक बार फिर कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की। इस ट्वीट में उन्होंने सभी से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की। कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं और इसकी वजह यह है कि उन्होंने टीका लगवा रखा है।
ट्रूडो हाल में लॉस एंजिलिस में आयोजित ‘समिट ऑफ द अमेरिका’ शिखर सम्मेलन में बाइडेन सहित अन्य विश्व नेताओं से मिले थे। बाइडेन ने शुक्रवार को ट्रूडो के साथ ली गई एक तस्वीर साझा की थी। कनाडाई प्रधानमंत्री इससे पहले जनवरी में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे।

Related posts

‘रूसियों के पास मेरे सेक्स वीडियो’, बाइडन के ‘अय्याश’ बेटे का वेश्या से खुलासा

Pradesh Samwad Team

तालिबान ने अफगान सेना से छीनी एक और प्रांतीय राजधानी, अब शेबेरगन पर भी आतंकियों का कब्जा

Pradesh Samwad Team

रूस-यूक्रेन जंग में जो बाइडेन नहीं, पीएम मोदी साबित हो रहे हैं ‘वर्ल्‍ड लीडर,’ जानिए कैसे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment