Pradesh Samwad
ज़रा हटके

ट्रक वाला लगातार बजा रहा था हॉर्न, कार वाले ने मस्त अंदाज में सिखाया सबक

ट्रक वाला लगातार बजा रहा था हॉर्न, कार वाले ने मस्त अंदाज में सिखाया सबक
बार-बार हॉर्न बजाने वालों का इलाज? : कसम से, बात-बात पर हॉर्न बजाने वालों से बहुत खीझ होती है। ये ‘हेवी ड्रावइर्स’ स्कूल, अस्पताल के सामने भी हॉर्न बजाने से बाज नहीं आते। ट्रैफिक सिग्नल पर भी हरी लाइट हुई नहीं कि इनका हॉर्न चालू। जैसे बाकियों को सड़क पर खड़े रहने का शौक हो। ऊपर से कुछ वाहनों के हॉर्न ऐसे होते हैं कि उनकी आवाज से माथा दर्द करने लगता है। सोशल मीडिया पर इसी मुद्दे से जुड़ा एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक बंदा लगातार हॉर्न बजाने वाले शख्स को गजब स्टाइल में सबक सीखाता दिख रहा है। गौर से देख लीजिए… क्या पता ये आइडिया आपके काम आ जाए।
‘खिड़की के बाहर का नजारा’ : यह वीडियो ट्विटर यूजर @bcheungz ने शेयर किया। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर एक जीप के पीछे लाल रंग का ट्रक है जो लगातार अपना हॉर्न बजाता है। इसी से खीझकर जीप का ड्राइवर बाहर आता है, और सड़क पर डांस की अलग-अलग मुद्राए करने लगता है। सही में, उसके डांस स्टेप्स इतने गजब हैं कि उन्हें देखकर बाकी लोगों का भी दिन बन गया।
मामला क्या है? : यह वीडियो अमेरिका का है। जीप ड्राइवर ने ट्विटर यूजर @bcheungz को बताया कि सिग्नल के ग्रीन होने के चंद सेकेंड्स बाद ही ट्रक ड्राइवर ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। फिर मैं उतर कर सड़क पर ‘डांस’ करने लगा। यह देखकर उस ब्लॉक में मौजूद सब हंसने लगे। इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने इसमें म्यूजिक भी एड कर दिया है। सही में, वायरल कॉन्टेंट के साथ जनता क्रिएटिव हो जाती है, नई?

Related posts

दरियाई घोड़ों की भीड़ ने अकेले मगरमच्छ को घेरा, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ!

Pradesh Samwad Team

‘हमें अपने बिस्कुट नहीं बेचती है, पारले जी’, कंपनी के खिलाफ सीसीआई में शिकायत

Pradesh Samwad Team

महज 42 सेकंड में छोटे से पिल्ले ने खतरनाक भालू को सिखाया सबक, अंत में हुआ कुछ ऐसा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment