Pradesh Samwad
देश विदेश

ट्रंप के ‘भक्त’ को कोर्ट ने सुनाई 41 महीने की सजा


अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हुए हमलों में अपनी भूमिका के लिए एक शख्स को 41 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। संघीय जज ने ‘क्यूअन शमन’ को दंगों में उसकी भूमिका के लिए यह सजा सुनाई है। 6 जनवरी को आई तस्वीरों और वीडियो में ‘क्यूअन शमन’ को अजीबोगरीब पहनावे और सींग वाली टोपी में देखा जा सकता है। अभियोजकों ने अमेरिकी जिला जज रॉयस लैम्बर्थ से जैकब चांसले को 51 महीने की सजा देने के लिए कहा था।
जनवरी में बाइडन को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति बनाने की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था। दुनियाभर में इस कृत्य के लिए ट्रंप की आलोचना हुई थी। कई वैश्विक नेताओं ने इसे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के इतिहास में ‘काला दिन’ करार दिया था। अभियोजकों ने कहा कि चांसले अब कैपिटल हिल दंगों का सार्वजनिक चेहरा बन चुके हैं।
140 पुलिसकर्मी हुए थे घायल : चांसले को मिली सजा 100 से अधिक आरोपियों के लिए एक बेंचमार्क सेट करती है, जिन पर 6 जनवरी को दंगों के आरोप लगाए गए हैं। हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी और 140 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। चांसले को जनवरी में हिरासत में लिया गया था। वह गहरे हरे रंग के जेल जंपसूट में दाढ़ी और मुंडे सिर के साथ अदालत में पेश हुए थे। चांसले के वकीलों ने जज से उनके मुवक्किल के लिए ‘समय की सजा’ के लिए कहा था।
पर्सोनेलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित चांसले : जेल में रहते हुए अधिकारियों ने चांसले की डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑडर में मदद की थी। चांसले ने कहा था कि वह निराश है कि ट्रंप ने उन्हें माफ नहीं किया। बचाव पक्ष के वकील अल्बर्ट वॉटकिंस ने बताया कि अमेरिकी नौसेना ने 2006 में पाया था कि चांसले पर्सोनेलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। लेकिन फिर उन्हें ‘ड्यूटी के लिए फिट’ घोषित किया गया था।

Related posts

एक साथ आ सकती हैं दो लहरें ! यूरोप में तेजी से फैल रहा ओमीक्रोन का नया वेरिएंट

Pradesh Samwad Team

विदेश मंत्री ने पश्चिम को चेताया : यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने पर भड़का रूस

Pradesh Samwad Team

सरकार की इस स्कीम के तहत अपनी बेटी को दें 15 लाख रुपये का फायदा, पढ़ाई और शादी कहीं भी करें इस्तेमाल!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment