Pradesh Samwad
खेल

टी20 विश्वकप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, उनकी जगह लेगा यह तेज गेंदबाज


न्यूजीलैंड के टी20 विश्व कप अभियान को बड़ा झटका लगा जब मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ टीम के पहले मैच से पूर्व तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली में ‘ग्रेड टू’ की चोट के कारण इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से बाहर हो गए। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति से स्वीकृति मिलने पर 15 सदस्यीय टीम में उनकी जगह लेंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि 30 साल के फर्ग्यूसन को सोमवार रात ट्रेनिंग के बाद दाईं पिंडली में जकड़न महसूस हुई। इसके बाद एमआरआई स्कैन कराया गया जिसमें ग्रेड टू चोट का खुलासा हुआ जिससे उबरने में तीन से चार हफ्ते का समय लगेगा। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने बयान में कहा कि टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर ऐसा होना लॉकी के लिए निराशाजनक है और पूरी टीम फिलहाल उनके लिए निराश है।
न्यूजीलैंड को अगले 13 दिन में पांच पूल मैच खेलने हैं और कोच स्टीड ने कहा कि ऐसे में उनके पास फर्ग्यूसन को टूर्नामेंट से बाहर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह हमारी टी20 टीम का अहम हिस्सा है और काफी अच्छी फॉर्म में था इसलिए इस समय उसे गंवाना बड़ा झटका है। हालांकि हम भाग्यशाली है कि एडम के रूप में हमारे पास उनके समान विकल्प है जो पिछले दो हफ्ते से टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। मिल्ने यूएई में ही मौजूद हैं क्योंकि न्यूजीलैंड ने टीम में उन्हें चोट की स्थिति में कवर के रूप में शामिल किया था। वह हालांकि आईसीसी से स्वीकृति मिलने पर ही उपलब्ध होंगे।

Related posts

बेहद मजबूत हुआ इंग्लैंड, दो खतरनाक पेसर्स की वापसी, बटलर की खलेगी कमी

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश, रणजी ट्राफी का नया चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

इरफान पठान की क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स अब भोपाल में
इरफान पठान ने किया क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स (सीएपी)
का 30वां केंद्र भोपाल (मध्य प्रदेश) में लॉन्च

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment