Pradesh Samwad
खेल

जो रूट ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, कही यह बात


इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के बाद कहा कि उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को पारी और 76 रन से हराने में मदद की। पहली पारी में 78 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम चौथे दिन लंच से पहले दूसरी पारी में 278 रन पर आउट हो गई जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाए थे। रूट ने चौथे दिन गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में कहा कि गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन। नई गेंद से उन्होंने कमाल कर दिया। सुबह तीन मेडन ओवर फेंके और जब भी मौके मिले, विकेट झटके।
लार्ड्स में मिली हार के बाद वापसी करने के बारे में उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में प्रतिभा को देखते हुए हम जानते थे कि हम वापसी करने में सक्षम थे, बस हमें और निरंतर होने की जरूरत थी। गेंद से हमारा प्रदर्शन शानदार रहा और इससे पहले बल्ले से हमारे लिये सलामी भागीदारी अहम रही। भारतीय टीम तीसरे दिन दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बना चुकी थी।
इस पर उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि दूसरी नई गेंद से आज हमारे पास मौका होगा। (जेम्स) एंडरसन ने अपनी गेंदबाजी से कितना दबाव बना दिया, इसलिये वह टेस्ट में अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने गेंदबाजी ग्रुप के लिए शानदार लय बनाई। वह इस उम्र में फिट हैं, यह शानदार है और दूसरों के लिये सीख लेने के लिए भी।

Related posts

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय टीम बनी क्रिकेट चैम्पियन, आईसेक्ट स्पोर्ट्स मीट का भव्य समापन

Pradesh Samwad Team

39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रींट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप-2022

Pradesh Samwad Team

डेरिल मिशेल क्रीज पर, न्यूजीलैंड को 238 रनों की बढ़त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment