Pradesh Samwad
देश विदेश

जो बाइडेन के भाषण से पहले यूएस कैपिटल की सुरक्षा चाक-चौबंद

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के मंगलवार को होने वाले विशेष भाषण से पहले यूएस कैपिटल (US Capitol) की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। कैपिटल के आसपास के इलाकों में बाड़ लगाया जा रहा है। कैपिटल पुलिस प्रमुख टॉम मंगर ने रविवार को एक बयान में कहा कि भाषण के लिए बिल्डिंग के आसपास बाड़ लगाया जाएगा। दरअसल, जनवरी 2021 में यूएस कैपिटल पर डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों ने हमला किया था। जिसके कारण पूरेे वॉशिंगटन डीसी में जबरदस्त अफरा तफरी देखने को मिली थी।
वॉशिंगटन के अधिकारी फिलहाल ट्रक चालकों के काफिले से निपटने की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि ट्रक चालक महामारी के मद्देनजर लागू की गई पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। पेंटागन ने प्रदर्शन होने की स्थिति में यातायात नियंत्रित करने में सहायता के लिए नेशनल गार्ड के 700 कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है, हालांकि ये कर्मी सशस्त्र नहीं होंगे।
कनाडा में ट्रक चालकों के हालिया प्रदर्शन के आधार पर ऑनलाइन मंचों की मदद से अलग-अलग ट्रकों के काफिलों की योजना बनायी गयी है। ये काफिले अलग-अलग तारीख पर अलग-अलग जगहों से चलेंगे, उनका मार्ग अलग-अलग होगा और इनमें से कुछ भाषण के समय पहुंचेंगे। मंगर ने कहा कि उनके बलों का ‘‘मिशन अमेरिकी कांग्रेस, कैपिटल को सुरक्षित रखना और संसदीय प्रक्रिया को सतत बनाए रखना है। पिछले साल जनवरी में हुई घटना के बाद बाड़ लगाया गया था जो कई महीनों तक रहा था।

Related posts

टेलिकॉम यूजर्स की बल्ले-बल्ले; अब 28 दिन नहीं पूरे 30 दिन की मिलेगी वैधता! TRAI ने जारी किया आदेश

Pradesh Samwad Team

दोस्त की शादी में शरीक होने काठमांडू पहुंचे राहुल गांधी

Pradesh Samwad Team

शहबाज सरकार को दिया छह दिनों का अल्टीमेटम, पाकिस्तान में रातभर आगजनी, सेना और इमरान खान आमने-सामने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment