Pradesh Samwad
देश विदेश

जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग केस में जमात-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा लोकेशन पर NIA की रेड, कई अहम दस्तावेज़ जब्त

भारत विरोधी गतिविधियों (Anti-India Activities) में शामिल होने और टेरर फंडिंग के शक में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार तड़के जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) में एक साथ 50 से ज्‍यादा लाकेशन पर रेड (Raid) मारी है. सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठनों व एनजीओ के कार्यालयों और घरों पर रविवार तड़के से रेड चल रही है.
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ अलग-अलग लोकेशन पर छापेमारी की. खबर है कि ये रेड भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों के घरों पर चल रही है.
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठनों व एनजीओ के कार्यालयों और घरों पर ये कार्रवाई जारी है. सूत्रों के अनुसार इस रेड में डिजिटल एविडेंस के साथ-साथ अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं.
बता दें कि NIA की खुद की रिपोर्ट पर कुछ महीने पहले जमात ए इस्लामी के खिलाफ केस दर्ज किया था. इस रेड में एनआईए के 5 एसपी और 150 के करीब अधिकारी शामिल है. रेड किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजौरी, बारामुला, पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, बडगाम और श्रीनगर में चल रही है.
इन प्रमुख संदिग्ध आरोपियों के यहां हुई छापेमारी-
1.गुल मोहम्मद वार- गंदेरबल का रहने वाला ये शख्स जमात-ए-इस्लामी संगठन का जिला प्रमुख है.

  1. अब्दुल हमीद भट – गमचीपुर इलाके का रहने वाला है
  2. ज़हूर अहमद रेशी जमात-ए-इस्लामी का सदस्य और फलाह-ए-आम ट्रस्ट में शिक्षक है. फिलहाल सफापोरा में एक दुकान का मालिक
  3. मेराजुद्दीन रेशी – ये पूर्व में आतंकी रह चुका है ,फिलहाल ये दुकानदार है.
    एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान काफी महत्वपूर्ण सबूतों और दस्तावेजों को जब्त करके एनआईए की टीम अब आगे तफ़्तीश करेगी. इसके साथ ही आतंकी से जुड़े कनेक्शन को खंगालने के लिए आने वाले वक्त में कई लोगों का बयान दर्ज किया जाएगा.

Related posts

US प्रेसिडेंट जो बाइडन का ऐलान : रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन को अमेरिका देगा घातक हथियार

Pradesh Samwad Team

चिकित्सा सहायता की पहली खेप पहुंचाई काबुल

Pradesh Samwad Team

सर्बिया में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन में उतरे लोग, झंडा लहराते हुए निकाली रैली

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment