Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है । आज प्रतियोगिता में खेले गए छिंदवाड़ा और बालाघाट के मध्य खेले गए मैच में बालाघाट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवरों में 10 विकेट पर 98 रन बनाए, जिसमे 43 अतिरिक्त्त थे। बालाघाट की ओर से मनीषा बोहाने ने 17 रन और सताक्षी पाठक ने 12 रन बनाये। छिंदवाड़ा की ओर से पूर्वी राजपूत और पूर्वा ठाकरे ने 3-3 विकेट व निकिता और पूनम ने 1-1 विकेट लिए। बालाघाट ने छिंदवाड़ा को 99 रनों के लक्ष्य दिया।
99 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी विकेट के 19.2 ओवरों मे 99 रन बनाए। जिसमे निकिता कोल्हटकर ने नाबाद 45 रन और पूर्वी राजपूत ने नाबाद 35 रन बनाए। इस प्रकार छिंदवाड़ा ने 10 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वही दूसरे ग्राउंड में सिवनी और मंडला के मैच में मंडला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए। 35 ओवरों में 10 विकेट पर 128 रन बनाए। जिसमे कृतिका चौरसिया ने नाबाद 23 रन , प्रियम्बिका ने 18 रन और चाकसू ने 10 रन बनाए। सिवनी की ओर से शीला और प्रनशी ने 3-3 विकेट और आयुषी, शिफा और दीपाली ने 1-1-1 विकेट लिए।
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 78 रनों पर सभी विकेट खो दिए, जिसमे 33 रन अतिरिक्त थे । जिसमे रागनी तुर्कार ने 19 रन बनाये। मंडला की ओर से सूची उपाध्याय ने 5 विकेट, श्रद्धा ने 2 विकेट , निक्की ने 1 विकेट लिए। इस प्रकार मंडला 50 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Related posts

वाणी जैन मध्यप्रदेश तैराकी टीम में चयनित तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बधाई दी ।

Pradesh Samwad Team

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रीय महिला विजेता सरोजिनी गोग्टे का निधन

Pradesh Samwad Team

IPL 2021 के ठीक पहले एबी डिविलियर्स का तूफान, अभ्यास मैच में उड़ाए 10 छक्के, जड़ा ताबड़तोड़ शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment