23.4 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर बालिका वर्ग एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है । आज प्रतियोगिता में खेले गए जबलपुर और डिंडोरी के सेमीफाइनल मैच मे जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट पर 352 रन बनाए । जिसमे कप्तान पायल बाल्मीक ने नाबाद 161 रनों की पारी खेली । आकांक्षा चौरसिया ने नाबाद 63 रन, सलीना द्विवेदी ने 35 रन और हनी यादव ने 20 रन बनाए। जबलपुर की ओर से पायल बाल्मीक और आकांक्षा चौरसिया के बीच छटवे विकेट के लिए 178 रनों की साझेदारी हुई। डिंडोरी की ओर से प्रज्ञा, अंजलि और कुमारी स.सिंह ने 1-1-1 विकेट लिए।
353 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिंडोरी 43 रनों पर सिमट गई। जिसमें कुमारी शुभम सिंह ने 15 रन, और लक्ष्मी ने नाबाद 7 रन बनाए। जबलपुर की ओर से सोनाली रजक ने 6 विकेट और रागनी सोनी ने हैटट्रिक के साथ 3 विकेट लिए। इस प्रकार जबलपुर ने 309 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

दिनाँक 20/12/2021 को छिंदवाड़ा और बालाघाट व सिवनी और मंडला के मध्य प्रातः 9 बजे से मैच खेला जयेगा।

Related posts

सामने आया रणजी ट्रॉफी का शेड्यूल, एक ही ग्रुप में मजबूत मुंबई-कर्नाटक और दिल्ली

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 122 रन, स्कोर 118/2

Pradesh Samwad Team

7 स्वर्ण जीतने वाली कावेरी ने की खेल मंत्री से मुलाकात

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment