Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर क्लब बालक वर्ग 16 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है जिसमें खालसा क्लब ने जेपी क्लब को 15 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खालसा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 106 रन बनाए जिसमें वायु शर्मा ने 53 रन नकुल ने 20 रन बनाए । जेपी क्लब से विकेट लेने वाले खिलाड़ी मोहम्मद हुसैन ने 9 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी जेपी अकैडमी अपने सभी विकेट 93 रनों पर गवा बैठे। जिसमें एकमात्र खिलाड़ी कवि ने 24 रन बनाए और कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक पार नहीं कर सका। खालसा क्लब से विकेट लेने वाले खिलाड़ी वैदिक तिवारी ने 5 विकेट अक्षत श्रीवास्तव ने 4 विकेट और वायु शर्मा ने 1 विकेट लिए। अगला मैच एमएच अकैडमी जबलपुर क्लब के मध्य दिनांक 18 नवंबर 2021 को प्रातः 9:30 खेला जाएगा

Related posts

राजधानी भोपाल में बालरंग महोत्सव राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित

Pradesh Samwad Team

सिवनी प्रीमियर लीग : पांचवा दिन ट्राईबल सिवनी,एजे 11 किंगफिशर, महामाया वारियर्स, और सिवनी बॉयज़ सिवनी ने जीते मैच।।

Pradesh Samwad Team

गत दिवस मिलेनियम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, भोपाल परिसर में आरजीपीवी नोडल पुरुष एवं महिला चैस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment