Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर क्लब बालक वर्ग 16 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है । आज खेले जा रहे एम. एच. क्लब और नर्मदा क्लब के मैच मे नर्मदा क्लब ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवरों मे 10 विकेट पर 96 रन बनाए। जिसमे यश रजक ने 40 रन, सौर्यजीत ने 14 रन और श्रेयांश ने 12 रन बनाए। एम. एच. क्लब की ओर से यश जैन 5 विकेट, धीर भट्ट , यशराज भेरा, अनिकेत बर्मन, अलंकृत सिंह ने 1-1-1-1 विकेट लिए।
पहले दिन की समाप्ति पर एम. एच. क्लब44 ओवरों में 4 विकेट पर 188 रन पर खेल रही है, जिसमे वरुण तिवारी ने 82 रन, तनिष्क यादव ने 26 रन, अलंकृत सिंह नाबाद 50रन और मलय लोहिया नाबाद 19 रन पर खेल रहे है।

Related posts

सोशल मीडिया पर लोगों का बर्ताव देखकर हैरान वसीम अकरम, कही यह बात

Pradesh Samwad Team

बेमतलब की सीरीज है… भारत के साथ क्रिकेट मैच पर बोले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment