Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर जिला ‘U’ 13 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जे डी सी ए द्वारा नीमखेड़ा स्टेडियम में किया जा रहा है। सचिव धर्मेश जी पटेल ने बताया कि फाइनल मुकाबले में डिंडोरी जिले ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जबलपुर जिले ने अपनी पहली पारी में 70.04 ओवरों में सभी विकेट खोकर 211 रन बनाए, अबीर ने 56 रनों की शानदार पारी में 01 छक्का तथा 08 चौके लगाए, अनुभव ठाकुर ने 30 रन 04 चौके, आयूष सिंग ने 43 रनों में 04 चौके तथा सक्षम वर्मा ने 41रनो में 06 चौंक लगाए डिंडोरी जिले से पियूष डेहलिया वह युवराज सिंह ने 3,- 3 विकेट लिए , आदित्य व उज्जवल चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। पहले दिन का खेल खत्म होने पर डिंडोरी जिले ने 03 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं नाबाद बल्लेबाज नन्द किशोर 72 वह आदित्य 27रन जबलपुर जिले से विहान अग्रवाल ने 03 विकेट लिए।

Related posts

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 सुपर ओवर में जीता जनसंपर्क

Pradesh Samwad Team

बटलर ने छक्का जड़ पूरी की T20 वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी

Pradesh Samwad Team

कर्नल सी के नायडु मेंस अंडर 25 प्रतियोगिता 2021-22 हेतु मध्यप्रदेश टीम घोषित राहुल चंद्रोल बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment