Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर संभाग की क्रिकेट संघ के तत्वाधान में इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता बालक वर्ग 13 वर्ष का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आज जबलपुर और कटनी के सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन कटनी की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 17 ओवरों में 34 रन 5 विकेट से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 21 ओवरों में 44 रनों पर सिमट गई। जिसमें आयुष तिवारी ने 17 रन बनाए। जबलपुर की ओर से अथर्व शर्मा और हिमांक तिवारी ने 3-3 विकेट, आयुष ने 2 विकेट व विहान और पार्थ जे 1-1 विकेट लिए। इस प्रकार जबलपुर ने एक पारी और 94 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
वही दूसरे मैदान में पहले चरण का मैच जो कि डिंडोरी और मंडला के मध्ये खेला जा रहा है जिसके दूसरे दिन मंडला 19 रन 1 विकेट से आगे खेलते हुए 23.3 ओवरों में 29 रनों पर सिमट गई। जिसमें कनिष्क ने 9 रन बनाए। डिंडोरी की ओर से युवराज परिहार ने 6 विकेट, पीयूष ने 3 विकेट और विवेक ने 1 विकेट लिये। इस प्रकार डिंडोरी ने एक पारी और 41 रनों से मैच जीता।

Related posts

मध्यप्रदेश क्रिकेट का यश : यश दुबे

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

एफआईएच रैंकिंग : भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीसरे, महिला टीम नौवें स्थान पर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment