Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

जबलपुर और सागर भी हॉटस्पॉट बन रहे, इंदौर में कम हुए केस लेकिन भोपाल और ग्वालियर में जारी है बेलगाम रफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर और सागर भी कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इन दोनों जिलों में पिछले सात दिनों से रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को जबलपुर में 277 तो सागर में 133 केस मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीजों के मामले में इंदौर पहले नंबर पर बना हुआ है। भोपाल और ग्वालियर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार विस्फोटक बनी हुई है।
इंदौर में 1104 नए मरीज : बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 1104 मरीज इंदौर में मिले, लेकिन मंगलवार के मुकाबले इसमें कमी आई है। इंदौर में एक दिन पहले 1169 नए मरीज मिले थे। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 5620 है और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 12% के करीब पहुंच गया है। बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाले पांच यात्री पॉजिटिव मिले। इनमें भोपाल तीन लोग हैं जो एक ही परिवार के हैं। दो अन्य इंदौर के हैं।
24 घंटे में तीन मौतें : पिछले 24 घंटों में भोपाल में 863 मरीज मिले। इनमें 48 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ग्वालियर में 584 नए केस मिले हैं। सागर में मिले 133 संक्रमितों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा रतलाम में 62, रीवा में 30 और शाजापुर में 19 संक्रमित मिले हैं। बुधवार को राज्य में तीन मरीजों की मौत भी हो गई। इनमें ग्वालियर, जबलपुर और विदिशा के एक-एक मरीज शामिल हैं। ग्वालियर में डिलीवरी के एक दिन बाद ही 25 वर्षीय मां की मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव थी।
नई गाइडलाइन जारी : प्रदेश सरकार ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अगर तीन दिन तक बुखार नहीं आया, तो कोरोना संक्रमित मरीज को बिना जांच किए डिस्चार्ज किया जा सकता है। यदि ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल लगातार तीन दिन तक 93 प्रतिशत रहे तो मेडिकल ऑफिसर मरीज को डिस्चार्ज कर सकता है।
26 जनवरी के लिए अलग आदेश : सरकार ने 26 जनवरी के लिए अलग से आदेश जारी किया है। इसके जरिए गणतंत्र दिवस को होने वाले कार्यक्रमों में पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। इसे सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लिए लागू किया गया है।
जल्द हो सकता है स्कूल बंद करने का फैसला : इधर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि सरकार स्कूल खुले रखने या बंद करने पर जल्द फैसला ले सकती है। उन्होंने बुधवार को बताया कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार स्कूलों को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का विचार कर रही है।

Related posts

उज्जैन में सुख समृद्धि हेतु महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन

Pradesh Samwad Team

Guide complet du casino en ligne : tout ce que vous devez savoir pour jouer en toute sécurité et maximiser vos gains

L’infrastructure serveur des casinos modernes : comment le cloud gaming redéfinit les tournois de machines à sous

Leave a Comment