Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

छोटी सी बत्तख ने टाइगर को बता दिया कि ताकत नहीं दिमाग बड़ी चीज है!


बिग कैट्स (शेर, बाघ, चीता, तेंदुआ आदि) खूंखार शिकारी हैं, जिनसे बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है! कभी-कभार तो यह उड़ते हुए पक्षी को भी दबोच लेते हैं। और हां, इनकी फुर्ती के सामने तो बंदर भी घुटने टेक देते हैं। खैर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो है, जिसे शायद आप पहले भी देख चुके हो। इस क्लिप को कई बार इंटरनेट पर शेयर किया जा चुका है। क्योंकि ये मजेदार क्लिप पलभर में समझा देता है कि टाइगर जैसे ताकतवर शिकारी को बेवकूफ बनाना उतना भी मुश्किल नहीं।
बत्तख नहीं आती पकड़ में… : इस चंद सेकंड्स के क्लिप में एक बत्तख, बाघ को छकाते नजर आ रही है। शायद आप सोचें कि आखिर एक छोटी सी बत्तख कैसे बाघ को परेशान कर सकती है। यह मजेदार वीडियो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का बताया गया था। जहां के Symbio Wildlife पार्क में इस बत्तख ने एक टाइगर की नाक में दम कर दिया था। दरअसल, पूल में ये टाइगर आराम कर रहा था, तभी ये बत्तख वहां आती है। टाइगर उसे पकड़ने की कोशिश में जुट जाता है। ये नन्ही बत्तख उसके साथ काफी देर तक लुकाछिपी का खेल खेलती है। आखिर में बाघ हार मान लेता है।
बाघ के साथ लुकाछिपी खेलती बत्तख! :
इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा चुका है। इसे यूट्यूब पर The Compilation Master नाम के चैनल से बीते साल साझा किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- वायरल वीडियो में बाघ के साथ लुकाछिपी का खेल खेलती बत्तख। बता दें, न्यूज लिखे जाने तक क्लिप को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

Related posts

सीएम ने दिव्यांगजनों को कहा ‘महावीर’

Pradesh Samwad Team

समंदर में उतरा भारत का नया स्वदेशी डेस्ट्रॉयर, दुश्मन के रेडार को भी चकमा दे सकता है

Pradesh Samwad Team

बिग टिकट अबू धाबी 2021 का आखिरी विजेता बना भारतीय नागरिक, जीता 20 करोड़ रुपए का इनाम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment