Pradesh Samwad
ज़रा हटके

चोरों ने ऐसे गायब किया 58 फुट लंबा ब्रिज, पुलिस भी सोच में पड़ गई


इस 58 फुट लंबे ब्रिज को ईस्ट अक्रोन में एक नहर के पास मैदान में रखा गया था। लेकिन 3 नवंबर को स्थानीय लोगों ने पाया कि पुल का कुछ हिस्सा गायब है। फिर एक हफ्ते बाद पता चला कि पूरा का पूरा ब्रिज ही लापता हो गया।
चोरी के बहुत से मामले सुने होंगे। लेकिन कभी सुना है कि चोर पूरा का पूरा ब्रिज ही उड़ा ले गए? जी हां, अमेरिका के ओहियो (Ohio) में महीने भर पहले चोर 58 फुट लंबा पुल चोरी कर ले गए। पुलिस ने तस्वीर साझा कर लोगों से मदद मांगी है कि अगर उनके पास इस चोरी से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो वह साझा करें। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपने अबतक के करियर में नहीं सुना था कि किसी ने इतनी बड़ी चीज चुराई हो।
पहले गायब हुआ ब्रिज का थोड़ा हिस्सा : रिपोर्ट के अनुसार, इस 58 फुट लंबे ब्रिज को ईस्ट अक्रोन में एक नहर के पास मैदान में रखा गया था। लेकिन 3 नवंबर को स्थानीय लोगों ने पाया कि पुल का कुछ हिस्सा गायब है। फिर एक हफ्ते बाद पता चला कि पूरा का पूरा ब्रिज ही लापता हो गया।
30 लाख से ज्यादा थी पुल की कीमत : बताया गया कि पुल काफी पुराना हो चुका था। इसलिए मरम्मत के प्रोजेक्ट के तहत उसे नहर से हटाकर प्रशासन ने मैदान में रखवा दिया था ताकि किसी दूसरे काम में इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन किसने सोचा नहीं था कि पुल ही चोरी हो जाएगा। शहर के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ब्रिज की कीमत लगभग 40,000 डॉलर (30 लाख रुपये से अधिक) आंकी गई थी।
इस चोरी ने पुलिस को किया हैरान : यह पुल 10 फुट चौड़ा, छह फुट ऊंचा और 58 फील लंबा था। ऐसे में उसके चोरी होने की खबर ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। क्योंकि इतने बड़े ब्रिज को लेकर चोर कैसे गायब हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस का अनुमान है कि मैदान से दूर ले जाने से पुल को पहले अलग-अलग हिस्सों में तोड़ा गया होगा।
अभी नहीं मिला है कोई सुराग… : अक्रोन पुलिस विभाग के एक अफसर ने बताया कि उन्होंने अपनी 22 साल की नौकरी में कभी भी ऐसी घटना ना देखी थी, और ना ही उसके बारे में सुना था। वह कहते हैं- हमें पता है कि इस गुत्थी को सुलझाने के लिए कई पहेलियां सुलाझनी होंगी। क्यों, कैसे और कौन? इन सवालों के जवाब मिलने के बाद ही चोरी का पर्दाफाश होगा। फिलहाल, उनके पास कोई लीड नहीं है।

Related posts

मास्क न पहनने पर पुलिसवालों ने आर्मी के जवान को बेरहमी से पीटा, वीडियो देख लोग भड़के

Pradesh Samwad Team

अपने कपड़े किराए पर देने लगी ये लड़की, आज करोड़ों रुपये का खड़ा किया बिजनेस

Pradesh Samwad Team

चीन के पहले सम्राट चिन शी हुआंग के 2200 साल पुराने मकबरे में क्या छिपा है?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment