Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

ग्वालियर पहुंचते ही एक्शन में ज्योतिरादित्य सिंधिया, आधी रात को कमांड सेंटर में की मीटिंग

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia Midnight Meeting) देर रात ग्वालियर पहुंचे हैं। ग्वालियर पहुंचने के बाद वह कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में सीधे अधिकारियों और प्रभारी मंत्रियों के साथ मीटिंग करने पहुंच गए। इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ की स्थिति को लेकर बात की है। श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना और ग्वालियर के बाद बाढ़ भिंड और मुरैना में कोहरामा मचा रहा है। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ते रहे हैं। गुना में बाढ़ की खबर मिलते ही सिंधिया मुस्तैद हो गए थे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना और अशोकनगर जिले का एरियल सर्वे करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से शिवपुरी भी जाएंगे। इन जगहों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद वह ग्लावियर लौटेंगे। नौ अगस्त की सुबह ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सिंधिया ने मीटिंग के बाद कहा कि बाढ़ की स्थिति को लेकर सीएम शिवराज लगातार इन क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही वह दौरा भी कर रहे हैं।
सिंधिया ने कहा कि सीएम रात दो से तीन बजे तक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। मेरी भी बातचीत हो रही है। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को धन्यवाद देता हूं, कि तीनों ने मेरे हर कॉल पर एमपी के लोगों की मदद के लिए संसाधन उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन के कामों की तारीफ की भी की है। लोगों की क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मदद मांगी जाएगी। उसकी भरपाई की जाएगी।

Related posts

Sicurezza dei Pagamenti iGaming a Natale: Come la Double‑Auth protegge le transazioni festive, assicura la conformità normativa e aumenta la fiducia dei giocatori nel panorama europeo e sui mercati internazionali emergenti

Jackpots progressifs : mythes, réalités et tours gratuits – les succès du Nouvel An sur les meilleures plateformes de jeu

Rencontre Vraiment Argent Machines À Sous En Ligne Numéro Atomique 85 BetUS – Réussir Adulte De Nos Jours Cashed casino _ FR Get Free Bonus

Leave a Comment