Pradesh Samwad
खेल

गुरजीत की हैट्रिक के दम पर भारत ने सिंगापुर को 9-1 से रौंदा, खिताब से 2 जीत दूर महिला टीम

गुरजीत कौर की हैट्रिक के साथ मोनिका और ज्योति के दो-दो गोल के दम पर गत चैंपियन भारत ने महिला एशिया कप हॉकी के पूल ए के मैच में सिंगापुर को 9-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली।
भारतीय टीम की पूल ए में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को 9-0 से हराया था जबकि पिछले मैच में जापान ने उसे 2-0 से हराकर उलटफेर किया था।
पिछले मैच की नाकामी को भुलाया : पिछले मैच की नाकामी में पीछे छोड़ते हुए भारत ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। गुरजीत (आठवें, 37वें, 48वें मिनट) ने दो पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदले, जबकि मोनिका (छठें, 17वें मिनट) और ज्योति (43वें, 58वें मिनट) ने दो-दो मैदानी गोल दागे। वंदना कटारिया (आठवें मिनट) और मारियाना कुजूर (10वें मिनट) ने भी गोल किए।
सेमीफाइनल में भारत का सामना कोरिया से : भारत बुधवार को पहले सेमीफाइनल में पूल बी की तालिका में शीर्ष पर रहने वाले कोरिया से भिड़ेगा। पूल ए के एक अन्य मैच में मलेशिया को 8-0 से हराने वाला जापान तालिका में शीर्ष पर रहा। अंतिम चार के एक अन्य मैच में उसका सामना चीन से होगा।
खिताबी मुकाबला गुरुवार को : टूर्नामेंट का फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें ने स्पेन और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में इस साल के एफआईएच विश्व कप के लिए स्वत: ही क्वालीफाई कर लिया।

Related posts

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट ईएमपीएल और अलहम्द मेडिकल सेमीफाइनल में

Pradesh Samwad Team

भारत और ऑस्ट्रेलिया में टक्कर आज

Pradesh Samwad Team

कैरियर विधि महाविद्यालय के छात्र अनुराग पांडे ने कुराश स्पर्धा में जीता कांस्य

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment