Pradesh Samwad
खेल

गत दिवस मिलेनियम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, भोपाल परिसर में आरजीपीवी नोडल पुरुष एवं महिला चैस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

मिलेनियम -आरजीपीवी नोडल चैस  टूर्नामेंट


इसमें प्रदेश के सभी  प्रतिष्ठित  कॉलेजेस के चैस खिलाडियों ने हिस्सा लिया । कॉलेज प्रबंधन के अनुसार मौजूदा कोविड हालातों के तहत यह टूर्नामेंट सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया और नियमानुसार खेला गया । खेल का विधिवत शुभारम्भ आयोजक समिति द्वारा  दीपप्रज्वलित कर  किया गया।
महिला वर्ग में युआईटी आरजीपीवी  की प्रक्षाली जैन और रिम्शा खान क्रमशः नोडल टूर्नामेंट की विजेता  और उपविजेता  रहीं।
पुरुष वर्ग में युआईटी आरजीपीवी के अभिषेक दीक्षित विजेता और एलएनसीटी के अमित राय उपविजेता रहे।
सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को ट्रॉफीज, मेडल्स और सर्टिफिकेट दिए गए।  ग्रुप के चेयरमेन इंजीनियर विनोद  यादव ने समस्त कॉलेज के स्टूडेंट्स को उनके पार्टिसिपेशन के लिए सराहना की और विजेताओं को स्टेट लेवल पर और बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।
आयोजन टीम के प्रमुख श्री शिव सिंह ने बताया की सभी कॉलेजेस से करीब ८० स्टूडेंट्स ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया और साथ ही सभी को बधाई दी।

Related posts

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिभा खोज अभियान के तहत भोपाल सब सेंटर हेतु चयन ट्रायल एम पी सी ए द्वारा मुफ्त क्रिकेट कोचिंग योजना

Pradesh Samwad Team

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

Pradesh Samwad Team

करियर कॉलेज द्वारा एक सप्ताह का अल्पकालीन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment