Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

खेलों में बेटियों ने छुआ आसमान :
“ विश्व महिला दिवस 8 मार्च पर विशेष”

रायसेन ।वर्ष 2021-22 में रायसेन की बेटियों ने खेलों के क्षेत्र में नए मुक़ाम हासिल किये हैं। हॉकी फ़ीडर सेंटर मंडीदीप की बेटियों ने इंटर फीडर सेंटर हाँकी चैंपियनशिप भोपाल में ख़िताब जीत कर नया इतिहास लिख दिया । ज़िले की सोनिया कुमरे का चयन जूनियर भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर एवं भारत सरकार की टॉप्स योजना के प्रशिक्षण शिविर में हुआ है।हॉकी खिलाड़ी कुमारी प्राशु परिहार ने सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश में विजय पताका फहरा दिया। कुमारी पूजा कोरी ने जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप झारखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ज़िले को गौरवान्वित किया ,वही कुमारी अंकिता कुशवाहा ,प्रेरणा घोसला, इशिका मालवीय, शिवानी राजपूत ने हॉकी खेल में एवं वैष्णवी प्रजापति बॉक्सिंग ,कुमारी ऐश्वर्या बामनगया ताईक्वान्डो ने खेल में अंतर विश्वविद्यालयीन खेलों में नाम कमाया । ज़िले के ग्राम सेमरा कि कुमारी अंजना यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 20, हज़ार फ़ीट की ऊँचाई पर राष्ट्रध्वज तिरंगा ??फहराकर युवाओं का जोश दिखाया है।

Related posts

Jeux multi‑plateformes : comment la synchronisation cross‑device transforme l’expérience casino tout en protégeant vos paiements

अयोध्या में राम की भक्ति में लीन हुए शिवराज, रामलला के दर्शन किए

Pradesh Samwad Team

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment