Pradesh Samwad
खेल

खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21)-2021 म.प्र. हॉकी अकादमी 12 अंको के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली में 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली गई खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21) में आज मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी का मुकाबला हरियाणा हॉकी अकादमी से हुआ। दोनों टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ और दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर रही। अब तक खेले गए छह मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मप्र हॉकी अकादमी ने 22 गोल किए है। म.प्र. हॉकी अकादमी के तीन मुकाबले ड्रा रहे और तीन मुकाबले में अकादमी ने जीत दर्ज की। मैच जीतने पर 3 अंक और ड्रा होने पर एक अंक मिलते है। म.प्र. हॉकी अकादमी गु्रप-बी में 12 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रही। हरियाणा हॉकी अकादमी 16 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर है। हरियाणा हॉकी अकादमी ने छह में से पाँच मैच जीते और एक ड्रा रहा।
आज 21 दिसम्बर, मंगलवार को खेले गए मुकाबले के पहले हॉफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हॉफ में मप्र हॉकी अकादमी की खिलाड़ी साधना सेंगर ने 20वें मिनिट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के तीसरे हॉफ में हरियाणा हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ज्योति ने 34वें मिनिट में फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के चौथे और अंतिम हॉफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग तीन चरणों में खेली जायेगी। जिसका पहला चरण आज समाप्त हुआ।

Related posts

मेरा काम सबको खुश रखना नहीं… अश्विन के आरोपों पर पूर्व कोच शास्त्री की दो टूक, पढ़ें क्या-क्या कहा

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न फाइनल मुकाबला रोमांचक फाइनल मुकाबले में अंतिम ओवर में अरेरा क्रिकेट अकादमी ने एन सी सी सी को हराया

Pradesh Samwad Team

जसप्रीत बुमराह ने ‘पंजे’ से किया प्रहार अब कोहली और पुजारा पर दारोमदार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment